
बदलापुर में इंटरनेट बंद, कई घंटे ठप रही ट्रेन सर्विस... 4 साल की बच्चियों से घिनौनी हरकत की पूरी कहानी
AajTak
बदलापुर के एक स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत हुई कि आज वहां हजारों लोगों की भीड़ ने एक रेलवे स्टेशन को बंधक बना लिया. इन लोगों का आरोप है कि उन्हें इस मामले में FIR दर्ज कराने के लिए 12 घंटों तक पुलिस स्टेशन में बैठाकर रखा गया और पुलिस ने पीड़ित परिवारों के साथ ऐसा सलूक किया, जैसे उन्हीं ने कोई अपराध किया हो.
कोलकाता से लेकर महाराष्ट्र के बदलापुर तक लोगों में गुस्सा है. पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है. डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग उठा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट तक चिंतित हो गया. बंगाल की बेटियों की सुरक्षा की चिंता में सब जुटे ही थे कि महाराष्ट्र के बदलापुर तक बेटियों के साथ ऐसी घटना हो जाती है कि जनता सड़क पर आ जाती है. कहीं स्कूल में, कहीं सड़क पर और कहीं बस में, कहीं अस्पताल में बदनीयती के महिषासुर का अत्याचार बेटियां सह रही हैं. बेटियों को शक्ति मानने वाले देश में बार-बार बेटियां अपनी सुरक्षा के लिए शक्ति मांगते पूछती हैं कि आखिर कब उनके लिए सुरक्षा की ढाल उठाई जाएगी.
जहां एक ओर कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस को लेकर पूरा देश गुस्से में है. तो ऐसे में ही महाराष्ट्र से भी दिल दहलाने वाली खबर सामने आ गई. महाराष्ट्र के बदलापुर में आम जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है और ये दोनों विरोध-प्रदर्शन (कोलकाता और बदलापुर) एक ही मुद्दे को लेकर हो रहे हैं और वो है, लड़कियों का यौन शोषण. यानी कोलकाता से बदलापुर तक कुछ नहीं बदला है.
बदलापुर के एक स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत हुई कि आज वहां हजारों लोगों की भीड़ ने एक रेलवे स्टेशन को बंधक बना लिया. हालांकि पुलिस के लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने रेल ट्रैक को खाली कराया और 10 घंटे बाद ट्रेन सर्विस बहाल की गई. इन लोगों का आरोप है कि उन्हें इस मामले में FIR दर्ज कराने के लिए 12 घंटों तक पुलिस स्टेशन में बैठाकर रखा गया और पुलिस ने पीड़ित परिवारों के साथ ऐसा सलूक किया, जैसे उन्हीं ने कोई अपराध किया हो. इसी का बदला लेने के लिए आज ये हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और इन गुस्साए लोगों ने महाराष्ट्र के बदलापुर रेलवे स्टेशन को बंधक बना लिया और स्थिति ये हो गई कि पुलिस को इस रेलवे स्टेशन को बंद कराना पड़ा.
इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
इस सबके बाद जब पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया तो आम लोगों की इस भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए और ये कहा कि भारत में सरकारी व्यवस्था से इंसाफ मांगना आज भी इतना मुश्किल क्यों है?
असल में जब किसी परिवार की बहन, बेटी, पत्नी और मां के साथ गुंडे खुलेआम बदतमीजी करते हैं और पुलिस चुपचाप ये सब होते हुए देखती रहती है और एक्शन लेने से इनकार कर देती है, तब जनता के पास कानून अपने हाथ में लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता. लोगों को समझ में आ जाता है कि अगर वो सड़कों पर नहीं उतरे और उन्होंने अपना रौद्र रूप नहीं दिखाया तो उन्हें इंसाफ कभी नहीं मिलेगा और अगर वो चुपचाप एक शरीफ नागरिक की तरह हमारे देश के अपराधियों, व्यवस्था और पुलिस का ये जुल्म सहते रहे तो उनके बच्चों के साथ कभी इंसाफ नहीं होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




