
बड़े काम का बुलडोजर: आलू की सब्जी बनाने में हो रहा इस्तेमाल, सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर से बन रही बूंदी
AajTak
MP News: कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किए जाने वाला बुलडोजर इन दिनों अपराधियों के घर-दुकानों को तोड़ने-फोड़ने को लेकर चर्चा में बना रहता है. लेकिन अब इस 'पीले पंजे' का उपयोग मध्य प्रदेश में हनुमान जी के भक्तों के लिए प्रसाद तैयार करने में किया जा रहा है. पढ़िए दिलचस्प स्टोरी...
मध्यप्रदेश अपनी अजब-गजब खबरों के लिए हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. अब सूबे के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम (भिंड जिला) में आयोजित विशाल भंडारे में इस्तेमाल हो रहे बुलडोजर की चर्चा है. इस भंडारे में जेसीबी मशीन से लेकर सीमेंट कंक्रीट मिक्सर तक का उपयोग किया जा रहा है. रोजाना लाखों लोग यहां भोजन खा रहे हैं. इस काम के लिए 700 हलवाई और करीब 10 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं.
दरअसल, दंदरौआ धाम पर इन दिनों 'सियपिय' मिलन समारोह आयोजित किया गया है. इसके साथ ही बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री दंदरौआ धाम पर हनुमंत कथा सुना रहे हैं. इस आयोजन में प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है.
भंडारा इतना विशाल है कि जो भी देखता है, वह हैरान रह जाता है. इस भंडारे को तैयार करने के लिए 700 हलवाइयों की टीम लगी हुई है जो दिन रात भोजन पकाने का कार्य कर रही है. हलवाई में 450 पुरुष और 250 महिलाएं शामिल हैं. दिन और रात की 2 शिफ्ट में यहां हलवाई काम कर रहे हैं.
सुबह की शुरुआत नाश्ते के साथ होती है. यहां प्रतिदिन 20 क्विंटल पोहा और 8 क्विंटल सूजी का उपयोग करते हुए सुबह का नाश्ता तैयार किया जा रहा है और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं समेत यहां रह रहे अन्य लोगों को यह नाश्ता परोसा जा रहा है.
नाश्ते के बाद दोपहर के समय भंडारा शुरू हो जाता है. इस भंडारे में आलू की सब्जी, पूड़ी और मालपुआ परोसे जा रहे हैं. खास बात यह है कि भंडारा इतना विशाल है कि भंडारे में हलवाइयों को जेसीबी मशीन और सीमेंट कंक्रीट मिक्सर का उपयोग करना पड़ रहा है.
दंदरौआ धाम पर गंगा और जमुना नाम के दो बड़े कड़ाहे हैं. इन कढ़ाहों में एक बार में 20 क्विंटल आलू की सब्जी बन जाती है. इतने बड़े कढ़ाह में से सब्जी निकालकर ट्रॉली में भरने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया जा रहा है. जेसीबी मशीन की मदद से सब्जी को ट्रॉली में भरकर श्रद्धालुओं को परोसने के लिए भेजा जा रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










