
बड़बोलेपन में फंसे इजरायल के आर्मी चीफ, रक्षा मंत्री आए सामने
AajTak
इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गेंट्ज़ ने गाजा पट्टी में स्थित एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों की दफ्तर वाली ऊंची इमारत पर इजरायली बमबारी के बाद अपने सैन्य प्रमुख के दिए एक बयान से दूरी बना ली है. रक्षा मंत्री का कहना है कि सैन्य प्रमुख के बयानों को शब्दशः नहीं लिया जाना चाहिए.
गाजा पट्टी में मीडिया संस्थानों की एक इमारत पर हमले को लेकर इजरायल के आर्मी चीफ के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गेंट्ज़ ने गाजा पट्टी में स्थित एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों की दफ्तर वाली ऊंची इमारत पर इजरायली बमबारी के बाद अपने सैन्य प्रमुख के दिए एक बयान से दूरी बना ली है. रक्षा मंत्री का कहना है कि सैन्य प्रमुख के बयानों को शब्दशः नहीं लिया जाना चाहिए. इजरायल के सैन्य प्रमुख ने कहा था कि मीडिया संस्थान की इमारत उड़ाए जाने का उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है. (फोटो-ट्विटर/@gantzbe) न्यूज वेबसाइट 12 न्यूज पर प्रकाशित एक लेख में इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी को उद्धृत करते हुए कहा गया कि इमारत को ध्वस्त किए जाने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है. लेफ्टिनेंट जनरल अवीव कोहावी ने कहा, 'अच्छा ही हुआ कि बिल्डिंग (मीडिया संस्थानों के दफ्तर) को ध्वस्त कर दिया गया' और उन्हें इस लेकर 'रत्तीभर भी अफसोस' नहीं है. (फोटो-ट्विटर/@gantzbe)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











