
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन शूटआउटः गवाह देसाई मोहन ही निकला चार जवानों का कातिल, ऐसे खुला राज
AajTak
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग की वारदात से पर्दा उठ चुका है और जो कहानी निकलकर सामने आई है, वो बेहद हैरान करने वाली है. आइए इस पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझ लेते हैं.
पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना में चार जवानों की मौत हो गई थी. मिलिट्री स्टेशन पर हमले की इस वारदात ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ाकर रख दिए थे. इस हमले को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. मसलन इतने बड़े हमले को कैसे अंजाम दिया गया? सुरक्षा में आखिर इतनी बड़ी सेंधमारी कैसे हुई? कड़ी सुरक्षा के बावजूद हमलावर स्टेशन में दाखिल कैसे हुए? लेकिन अब इस पूरी वारदात से पर्दा उठ चुका है और जो कहानी निकलकर सामने आई है, वो बेहद हैरान करने वाली है. आइए इस पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझ लेते हैं.
12 अप्रैल 2023 - मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी
पंजाब के बठिंडा में मौजूद मिलिट्री स्टेशन में उस रात सन्नाटा पसरा था. अभी दिन निकला भी नहीं था कि अचानक मिलिट्री स्टेशन की मेस में तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर गोलियों की आवाज से पूरा स्टेशन गूंज उठा. फायरिंग की आवाज से स्टेशन में मौजूद सभी लोगों की नींद उड़ गई. लेकिन इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भागने में कामयाब हो गए. इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई. सभी मृतक 80 मीडियम रेजिमेंट के थे. वारदात के बाद पूरे स्टेशन में अलर्ट जारी कर दिया गया. पूरे स्टेशन के चारों तरफ पुलिस ने घेरा बना लिया. हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई.
हथियार की बरामदगी
छानबीन के दौरान पचा चला कि कुछ हथियार भी स्टेशन से गायब थे. इस बात ने सेना के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ा दी. सेना पुलिस और सिविल पुलिस लगातार मामले की जांच कर रहे थे. आर्मी स्टेशन पर बैरिकेडिंग की गई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि अब तक की जांच से पता चलता है कि यह सेना का एक आंतरिक मामला है. चोरी किए गए हथियार 5.56 इंसास राइफल कारतूसों के साथ बरामद कर ली गई है. इसके बारे में सेना के अधिकारियों ने आशंका जताते हुए कहा कि बुधवार की तड़के सेना के चार जवानों को मारने में इसी राइफल का इस्तेमाल किया गया था.
चोरी हो गई थी राइफल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










