
बजट में करें तिरुपति बालाजी-रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 11 दिनों की होगी ट्रिप, जानें डिटेल
AajTak
IRCTC Tour Package: अगर आप एक साथ कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. दरअसल, IRCRC ने एक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आपको एक साथ तिरुपति बालाजी सहित कई जगहों के दर्शन करने का मौका मिलेगा.
अगर आप अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. भारतीय रेलवे एवं आईआरसीटीसी की तरफ से एक भारत, श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश के अंतर्गत धार्मिक यात्राएं संचालित की जा रही है, जिसके तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी. 17 अक्टूबर को भारत गौरव ट्रेन के अंतर्गत “दक्षिण दर्शन यात्रा” राजकोट से प्रस्थान करेगी. तो चलिए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
10 दिनों की होगी यात्रा यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिनों का होगा. जिसका बोर्डिंग पॉइंट राजकोट, सुरेंद्रनगर - वीरमगाम - साबरमती - नडियाद - आनंद - वडोदरा - भरूच - सूरत - वापी - वसई रोड - कल्याण - पुणे - सोलापुर है.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका इस टूर पैकेज में आपको भारत गौरव ट्रेन द्वारा "तिरुपति बालाजी, पद्मावती मंदिर, रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर" के दर्शन करने का मौका मिलेगा.
सुरक्षा के लिए होंगे सीसीटीवी कैमरे आईआरसीटीसी ने कहा कि वह अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. यात्रियों को मनोरंजन और यात्रा संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम की भी सुविधा है. सुरक्षा के लिए प्रत्येक कोच में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध रहेंगे. इस टूर पैकेज की कीमत में आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन यात्रा, आधुनिक किचन कार से उनकी सीट पर शुद्ध शाकाहारी भोजन, बस से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बजट होटल आवास, गाइड और दुर्घटना बीमा आदि जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा.
इतना देना होगा किराया अगर आप इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको रु. 19,930/-, कम्फर्ट क्लास में 3 एसी के लिए रु. 35,930/- और कम्फर्ट क्लास - 2 एसी के लिए रु. 43,865/- खर्च करने होंगे. इस यात्रा में आईआरसीटीसी की ओर से LTC की सुविधा भी दी जा रही है.
उत्तराखंड के पांच प्रयागों का दर्शन करने का मौका इसके अतिरिक्त, आईआरसीटीसी और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा "पितृ छाया एक्सप्रेस" (एक यात्रा पितरों के नाम) उत्तराखंड के पांच प्रयागों और अंत में बद्रीनाथ के पास ब्रह्म कपाल में भक्तों को अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान कर रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










