
'बचे हुए बंधकों की रिहाई के लिए आगे बढ़ी बातचीत लेकिन कोई डील नहीं', बोले नेतन्याहू
AajTak
नेतन्याहू, जो अपनी दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार के भीतर से युद्ध जारी रखने और गाजा में मानवीय मदद रोकने के दबाव में हैं. उन्होंने अपने ऑफिस की ओर से जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि 'बात आगे बढ़ी है', लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (10 जून) को कहा कि गाजा में बचे हुए बंधकों की रिहाई के प्रयासों में 'अहम सफलता' मिली है, लेकिन उन्होंने कहा कि किसी समझौते तक पहुंचने की उम्मीदें जगाना अभी जल्दबाजी होगी.
हालांकि अमेरिका, मिस्र और कतर की ओर से गाजा में सीजफायर बहाल करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इजरायल और हमास दोनों ही अपनी मूल शर्तों पर अड़े हुए हैं. दोनों एक-दूसरे पर वार्ता विफल होने का आरोप लगा रहे हैं.
नेतन्याहू पर गठबंधन सरकार का दबाव
नेतन्याहू, जो अपनी दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार के भीतर से युद्ध जारी रखने और गाजा में मानवीय मदद रोकने के दबाव में हैं. उन्होंने अपने ऑफिस की ओर से जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि 'बात आगे बढ़ी है', लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी.
अमेरिका ने हमास को दी उम्मीदें
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमेरिका हमास को कुछ गारंटी देने की कोशिश कर रहा है, जिनमें युद्ध समाप्ति की दिशा में कदम शामिल हैं. हालांकि सूत्र ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर आशावादी अमेरिका के अधिकारी हैं, न कि इजरायल के. साथ ही वाशिंगटन की ओर से इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का दबाव भी बताया गया.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











