
बगावत से लगा ब्रांड ठाकरे को बट्टा! अब कैसे और कौन चलाएगा शिवसेना?
AajTak
1966 में बाल ठाकरे ने मराठा अस्मिता की आवाज उठाते हुए शिवसेना का गठन किया था. उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही कभी सरकार में कोई पद लिया. इसके बावजूद महाराष्ट्र की सियासत के वो तुरुप का पत्ता बने रहे. बाल ठाकरे ने अपनी ऐसी छवि गढ़ी कि बीजेपी भी शिवसेना की जुनियर पार्टनर बनकर रही. इस तरह ब्रांड ठाकरे ही शिवसेना की सबसे बड़ी ताकत बन गया था.
महाराष्ट्र में एक सप्ताह से चल रहे सियासी महाभारत उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ खत्म हो गया है. उद्धव ठाकरे भले ही बीजेपी से अलग होकर सत्ता के सिंहासन पर काबिज हो गए थे, लेकिन शिवसेना और ठाकरे परिवार की इमेज को बचाकर नहीं रख पाए. उद्धव ठाकरे के कभी करीबी रहे एकनाथ शिंदे ने बगावत का बिगुल ऐसा फूंका कि न तो उद्धव सरकार बची और न ही शिवसेना. उद्धव को सत्ता से साथ पार्टी भी गवांनी पड़ गई. महाराष्ट्र के सियासी संग्राम में सबसे ज्यादा नुकसान तो ब्रांड ठाकरे को हुआ है, जिसके चलते अब उद्धव कैसे शिवसेना को दोबारा खड़ा करेंगे?
साल 2012 में बाला साहेब ठाकरे के निधन के बाद शिवसेना के सर्वेसर्वा उद्धव ठाकरे बन गए, लेकिन अपने पिता की तरह न तो छवि को मजबूत रख सके और न ही शिवसेना का आधार बढ़ा सके. शिवसेना 2014 का विधानसभा बीजेपी से अलग होकर लड़ी, लेकिन बाद में फडणवीस सरकार में शामिल हो गई. पांच साल तक सत्ता में भागीदार रही, लेकिन पहले जैसा सियासी प्रभाव नहीं रह गया था. ऐसे में साल 2019 विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा, लेकिन सीएम पद को लेकर दोस्ती टूट गई. विचारधारा के दो विपरीत छोर पर खड़ी पार्टियां सियासी मजबूरियों की वजह से साथ आईं और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन बना.
वहीं, उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री बनना महाराष्ट्र की राजनीति की ऐतिहासिक घटना थी, क्योंकि ठाकरे परिवार से संवैधानिक पद पर बैठने वाले वो पहले व्यक्ति बने थे. ऐसे में उद्धव ठाकरे ने कई उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए ढाई साल पूरे किए, लेकिन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों की बगावत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और इसके साथ ही महा विकास अघाड़ी सरकार का अंत हो गया.
संकट से निपटने में उद्धव ठाकरे पूरी तरह फेल रहे
शिवसेना में मतभेदों के चलते बगावत से पहली बार उपजे इतने बड़े संकट से निपटने में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पूरी तरह फेल रहे. हालांकि, शिवसेना में बगावत की चिंगारी काफी पहले से सुलग रही थी. राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों में इस चिंगारी को हवा मिली. महाराष्ट्र में बीजेपी नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना में मतभेदों का फायदा उठाने में कामयाब रहे. एकनाथ शिंद के जरिए उद्धव ठाकरे ही सत्ता ही नहीं बल्कि शिवसेना की नींव भी हिला दी.
हालांकि, यह सियासी घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब उद्धव ठाकरे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था. उद्धव ठाकरे के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी और विधायकों पर उनकी पकड़ कमजोर हुई है, इससे पार्टी में उनकी साख को भी नुकसान पहुंचा है और ब्रांड ठाकरे को भी गहरा झटका लगा. ऑटो चालक से राजनीति में कदम रखने वाले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बगावती सुर अपनाकर पार्टी में अपनी ताकत का अहसास कराया.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



