
बकरीद के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल, दिल्ली-मुंबई से लेकर कोलकाता तक दिखी रौनक
AajTak
देशभर में तेली ईद-उल-अजहा (बकरीद) बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जा रही है. दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, कोलकाता सहित कई शहरों में इस्लाम धर्म के महत्वपूर्ण त्योहार पर खास रौनक नजर आई. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कांग्रेस, बीएसपी समेत कई दलों ने बकरीद की बधाई दी.
देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर से लेकर कोलकाता तक इस त्योहार पर खास रौनक देखने को मिली.
आज के दिन कुर्बानी दी जाती है और गोश्त को जरूरतमंदों में बांटते हैं. यह इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. राजनीतिक दलों समेत देश के विभिन्न संस्थानों ने बकरीद की बधाई दी है.
श्रीनगर से दिल्ली-मुंबई तक बकरीद की रौनक
श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, पटना, अजमेर, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई समेत देशभर के विभिन्न शहरों से लोगों की बकरीद मनाते तस्वीरें सामने आई हैं. लोग नए कपड़े पहनकर और उत्साह से नमाज पढ़ने पहुंचे. त्योहार के मौके पर स्थान-स्थान पर सजावट की गई थी और लोगों ने सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया.
दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बकरीद के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ताकि त्योहार मनाने में किसी भी तरह की बाधा लोगों को ना आए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












