
बकरीद का दिखा चांद, Kerala समेत देशभर में 21 जुलाई को मनाया जाएगा Eid al-Adha का त्योहार
Zee News
केरल समेत देशभर में 21 जुलाई को ईद उल अजहा (Eid al-Adha) का त्योहार मनाया जाएगा. रविवार को कई राज्यों और शहरों में चांद नजर आने के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इसकी घोषणा की है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देशभर में ईद उल अजहा (Eid al-Adha) का त्योहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा. दिल्ली के आसमान में बादलों के छाए रहने की वजह से चांद के दीदार नहीं हो सके. लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में चांद दिखा है. इस बार बकरीद का त्योहार केरल (Kerala) में भी 21 जुलाई को मनाया जाएगा. चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद (Dr Mufti Mukarram Ahmed) ने बताया कि कई राज्यों और शहरों में रविवार को इस्लामी कलेंडर के आखिरी महीने जुल हिज्जा का चांद दिखने की खबर आई है, और इसकी पुष्टि हुई है. लिहाजा ईद-उल-अजहा का त्योहार 10 जुलाई हिज्जा यानी 21 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा.' बता दें कि बकरीद का त्योहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है, और बकरीद, ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










