
'बंदूक की नोक पर डील नहीं करता भारत...', अमेरिका के साथ ट्रेड टॉक पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
AajTak
केंद्रीय मंत्री का यह बयान इसके बाद आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लगाए गए पारस्परिक शुल्कों पर रोक लगाने की घोषणा की. चीन पर अब 145 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा. भारत समेत 75 देशों को टैरिफ से अब 90 दिनों की राहत मिली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ की घोषणा के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के हित सर्वोपरि रहेंगे और किसी भी दबाव में आकर बातचीत नहीं की जाएगी.
गोयल ने पत्रकारों से कहा, "मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक की नोक पर डील नहीं करते. समयसीमा अच्छी होती है क्योंकि वे बातचीत को तेज करती हैं, लेकिन जब तक हम देश और जनता के हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं होते, तब तक जल्दबाज़ी करना उचित नहीं होता."
केंद्रीय मंत्री का यह बयान इसके बाद आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लगाए गए पारस्परिक शुल्कों पर रोक लगाने की घोषणा की. चीन पर अब 145 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा. भारत समेत 75 देशों को टैरिफ से अब 90 दिनों की राहत मिली है.
गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सभी व्यापार वार्ताएं ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना के साथ और ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
500 अरब डॉलर तक बढ़ेगा दोनों देशों के बीच व्यापार
भारत और अमेरिका ने इस साल के पतझड़ (सितंबर–अक्टूबर) तक अपने व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है, और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने की योजना है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








