
बंदूकधारी तालिबान लड़ाकों के बीच बोट में मस्ती करते दिखे अफगान, तस्वीरें वायरल
AajTak
अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान(Taliban) की सरकार बनने की घोषणा हो चुकी है. तालिबान(Taliban) भले ही लोगों से शांति की अपील कर रहा हो और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कर रहा हो लेकिन तालिबान के पहले शासनकाल के क्रूर दौर के चलते कई लोग खौफ में है. हालांकि कुछ अफगान लोगों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो सामान्य जिंदगी बिताते नजर आ रहे हैं.
अफगानिस्तान(Afghanistan) में तालिबान(Taliban) की सरकार बनने की घोषणा हो चुकी है. तालिबान(Taliban) भले ही लोगों से शांति की अपील कर रहा हो और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कर रहा हो लेकिन तालिबान के पहले शासनकाल के क्रूर दौर के चलते कई लोग खौफ में हैं. हालांकि कुछ अफगान लोगों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो सामान्य जिंदगी बिताते नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान के हेरात में कुछ लोग तस्वीरों में हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आए जबकि उनके आसपास तालिबानी लड़ाकों को भी देखा जा सकता था. इसके अलावा अफगानिस्तानी लोगों को रेस्टोरेंट्स में, पार्क में और वॉटरबोट में इंजॉय करते हुए भी देखा जा सकता था. हालांकि इस दौरान कोई भी महिला सड़कों पर हंसते हुए या रिलैक्स करते हुए नहीं दिखी.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












