
'बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन', BJP ज्वॉइन करने के बाद अपनी पहली रैली में पूर्व जज अभिजीत गांगुली
AajTak
भाजपा में शामिल हुए कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गांगुली ने अपनी पहली राजनीतिक रैली में टीएमसी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए.
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने वाले अभिजीत गांगुली शनिवार को अपनी राजनीतिक रैली की. बीजेपी द्वारा आयोजित इस रैली में अभिजीत गांगुली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था की हालत बुरी बिगड़ी हुई है और वरिष्ठ अधिकारियों, नेताओं के आदेश पर पुलिस लोगों को परेशान करती हैय
उन्होंने आगे कहा, 'मुझसे पूछा गया कि क्या बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए? मैं कहता हूं हां, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए. ममता बनर्जी संदेशखाली नहीं गईं. उनके सांसद (नुसरत जहां) भी वहां नहीं गईं. वह डांस करने में व्यस्त थीं.'
यह भी पढ़ें: 'गोमूत्र से कुल्ला करके फैसला सुनाते थे अभिजीत गांगुली', BJP में शामिल हुए HC के पूर्व जज पर TMC नेता का हमला
कुछ दिन पहले ही थामा था बीजेपी का दामन
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिजीत गांगुली ने कोलकाता हाईकोर्ट के न्यायधीश के पद से इस्तीफा दिया था और बाद में उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी. सूत्रों के मुताबिक़ उन्हें तमलुक से चुनाव लड़ाया जा सकता है. अभिजीत गांगुली के राजनीति में उतरने के लिए जज पद से इस्तीफा दिए जाने के इस फैसले पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.
कौन हैं अभिजीत गांगुली जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय (गांगुली) जज बनने से पहले उन्होंने 24 वर्षों तक वकालत की. वह 2 मई 2018 को कलकत्ता हाई कोर्ट के एडिशनल जज बने, फिर 2020 में उन्हें प्रमोट होकर स्थायी जज बने. अब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है.जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्यायने कहा कि उन्होंने अब राजनीति में उतरने का फैसला किया है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें मैदान में आकर लड़ने की चुनौती दी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




