
'बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून तो फिर दंगा क्यों?' मुर्शिदाबाद हिंसा पर पहली बार आया ममता बनर्जी का बयान
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हिंसा भड़कने पर 118 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपील की है कि वक्फ कानून राज्य सरकार ने नहीं बनाया है और इसका जवाब केंद्र से मांगा जाना चाहिए.
वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में हिंसा की घटनाएं देखी गईं. मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा के दौरान पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई, सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए और सड़कों को जाम किया गया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्शिदाबाद में 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ कानून को केंद्र ने बनाया है और इसका जवाब केंद्र से मांगनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि "याद रखिए, जिस कानून के खिलाफ बहुत से लोग आंदोलन कर रहे हैं, वह हमने नहीं बनाया है. यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है. इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र सरकार से मांगा जाना चाहिए." ममता बनर्जी यह भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होगा. उनका कहना है कि इस कानून पर केंद्र सरकार से जवाब मांगना चाहिए.
पश्चिम बंगाल पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुटी से 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है." मुर्शिदाबाद में सबसे खराब स्थिति रही, जहां प्रतिबंध लागू की गई और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं.
यह भी पढ़ें: मुर्शीदाबाद में हिंसा को दौरान प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव
पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुटी और समसेरगंज क्षेत्रों में गश्त जारी है. हम किसी को भी कहीं भी इकट्ठा होने की इजाजत नहीं देंगे. हम कानून और व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने की किसी भी कोशिश को नहीं सहेंगे." इस बीच स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की भी अपील की है.
पुलिस फायरिंग में घायल युवा का चल रहा इलाज

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







