
बंगाल में रार: बैरकपुर में परिवर्तन यात्रा की मंजूरी रद्द, कोर्ट जाएगी बीजेपी
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं और इसी बीच बंगाल के बैरकपुर में होने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को मिली मंजूरी रद्द कर दी गई है.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव से पहले घमासान जारी है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं और इसी बीच बंगाल के बैरकपुर में होने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को मिली मंजूरी रद्द कर दी गई है. बंगाल बीजेपी के नेता अर्जुन सिंह ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि बंगाल पुलिस ने कांचरापाड़ा से बैरकपुर में होने वाली परिवर्तन यात्रा को मिली मंजूरी को अब रद्द कर दिया गया है. बीजेपी की ओर से अब इस मामले में कोर्ट का रुख किया जाएगा, ताकि यात्रा को आगे बढ़ाया जा सके. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुरुवार दोपहर को इस यात्रा के अंतिम चरण में शामिल होना था. The @bkpcitypolice has cancelled the permission for today's #PoribortonYatra on Ghosh Para Road frm Kanchrapara to Barrackpore on the instructions of @MamataOfficial. Yatra is postponed, we will move to court & resume the Yatra. Rest programs of National President @JPNadda is on.
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










