
बंगाल में बीजेपी Vs बीजेपी? बाहरियों को टिकट मिलने पर शहर-शहर कार्यकर्ताओं का बवाल
AajTak
बीजेपी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रही है. लेकिन इस मिशन में उसे अब बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में ही सबसे बड़ा दंगल शुरू हो गया है. बाहरी लोगों या स्टार्स को चुनाव का टिकट मिलने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता नाराज़ हैं.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़े चैलेंजर के रूप में उभरी है. बीजेपी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रही है. लेकिन इस मिशन में उसे अब बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में ही सबसे बड़ा दंगल शुरू हो गया है. बाहरी लोगों या स्टार्स को चुनाव का टिकट मिलने को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता नाराज़ हैं और बंगाल के कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं.टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी को कैसे शहर-शहर मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, एक नज़र डालें... • बंगाल की अलीपुरद्वार विधानसभा सीट पर बीजेपी ने इकॉनोमिस्ट अशोक लाहिरी को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन टिकट के ऐलान के बाद यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और उन्होंने स्थानीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. यहां तक कि बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने भी कहा कि वो उम्मीदवार को नहीं जानते हैं. इसी के बाद बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदला और जिला महासचिव सुमन कांजीलाल को टिकट दिया गया. • ऐसा ही कुछ जगतादल और जलपाईगुड़ी सदर इलाके में हुआ, जहां बीजेपी के टिकट जारी होने के बाद जब पता चला कि टीएमसी से आए हुए नेताओं को मैदान में उतारा गया है. तब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. जगतादल में बीजेपी ने अरिंदम भट्टाचार्य को टिकट दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया. ऐसा ही जलपाईगुड़ी में हुआ, जहां नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में ही तोड़फोड़ कर दी. • मालदा के हरिशचंद्रपुर में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में ही तोड़फोड़ कर दी. यहां से बीजेपी ने मातिउर रहमान के नाम की घोषणा की है. मातीउर रहमान ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन की है. रहमान के नाम की घोषणा होते ही बीजेपी कार्यकर्ता गुस्से में आ गए. • मालदा की ही ओल्ड मालदा सीट से गोपाल साहा के नाम की घोषणा होने के बाद यहां भी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां भी पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी, कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोपाल साहा को उम्मीदवार बनाने से नुकसान होगा. • इन सीटों के अलावा दुर्गापुर, पांडेश्वर समेत अन्य कुछ इलाकों में भी उम्मीदवारों के ऐलान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और उन्होंने विरोध किया. यहां पर टीएमसी से आए नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है. Khaki chaddis in a twist, knees revealed BJP finally announce WB candidates after 2 weeks & those on list say they’re not in the BJP & they are not running on a BJP ticket. Time for some homework, Mr. Shah!
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








