
बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के बाद अब हैदराबाद में स्मारक, मुस्लिम संगठन ने किया ऐलान
AajTak
टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे का आधारशिला रखने के बाद अब हैदराबाद में बाबरी मस्जिद की 33वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में Tahreek Muslim Shabban ने ग्रेटर हैदराबाद में बाबरी मस्जिद का स्मारक और कल्याणकारी संस्थान बनाने की घोषणा की है. संगठन का दावा है कि यह स्मारक नफरत नहीं, बल्कि प्रेम और भाईचारे का संदेश देगा.
बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी के अवसर पर आयोजित सभा में तहरीक मुस्लिम शब्बान के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने कहा कि ग्रेटर हैदराबाद में बाबरी मस्जिद का एक स्मारक बनाया जाएगा और उसी परिसर में कई कल्याणकारी संस्थान भी स्थापित किए जाएंगे.
यह ऐलान ऐसे वक्त में किया गया है जब एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने भी बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे की आधारशिला रखी है जिसको लेकर बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है.
शिलान्यास में शामिल होंगे सभी धर्मों के लोग: मुश्ताक मलिक
बाबरी मस्जिद स्मारक को लेकर उन्होंने घोषणा की कि शिलान्यास के अवसर पर सभी धर्मों के लोग मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि मस्जिद नफरत की जगह नहीं, बल्कि प्रेम और सभी धर्मों के लिए खुला स्थान है. मुश्ताक मलिक ने कहा कि बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि स्मारक के साथ समाज हित के कार्यों के लिए संस्थाएं बनाए जाएंगी और जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया तथा समयसीमा का ऐलान किया जाएगा.
मस्जिद के नाम पर सिर्फ राजनीति की कोशिश: मुश्ताक मलिक
उन्होंने कहा कि बाबर को मुद्दा बनाकर राजनीति करने की कोशिश की गई है, जबकि कोई प्रमाण नहीं है कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए बाबर की ओर से राजस्व आया था. उनके अनुसार यह संभव है कि उस समय किसी स्थानीय व्यक्ति का नाम बाबर रहा हो, परंतु इसे लेकर राजनीति कर देश को बांटने का प्रयास हुआ है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










