
बंगाल चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो के बाद BJP की गाड़ी में तोड़फोड़, लगाया TMC पर आरोप
AajTak
कोलकाता के बेहला इलाके में होने वाली मिथुन चक्रवर्ती की रैली को पुलिस ने अचानक रद्द कर दिया. इस आदेश पर बीजेपी कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस के सामने प्रदर्शन किया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की 44 सीटों पर प्रचार अभियान गुरुवार शाम को थम जाएगा. इस दौर की 44 सीटों पर वोटिंग 10 अप्रैल यानी शनिवार को होनी है. ऐसे में बांकड़ा में हुए एक रोड शो के बाद मिथुन चक्रवर्ती के काफिले की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की खबर है. जानकारी के मुताबिक हावड़ा के बांकड़ा इलाके में मिथुन का रोड शो खत्म होने के बाद बीजेपी की एक गाड़ी में तोड़फोड़ हुई है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़फोड़ की है. वहीं इससे पहले कोलकाता के बेहला इलाके में होने वाली मिथुन चक्रवर्ती की रैली को पुलिस ने अचानक रद्द कर दिया. इस आदेश पर बीजेपी कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस के सामने प्रदर्शन किया. मिथुन ने कहा कि टीएमसी को हार का डर सता रहा है इसीलिए वो इस तरह की तिकड़म कर रही है. बता दें कि बंगाल के चौथे चरण में 5 जिलों की 44 सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे. इनमें हावड़ा जिले की 9 सीट, दक्षिण 24 परगना जिले की 11 सीट, हुगली जिले की 10 सीट, अलीपुरद्वार की 5 सीट और कूच बिहार की सभी 9 सीटों पर वोटिंग होगी. चौथे चरण में इन सीटों पर वोटिंग पश्चिम बंगाल के चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें मैक्लिगंज, माथाभांगा, कूच बिहार (उत्तर), कूच बिहार (दक्षिण), सीतलकुची, सीताई अप्रिल, दिनहाटा अप्रिल, नटबरी, तूफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, अलीपुरद्वार, फलकटा, मदारीहाट, सोनारपुर दक्षिण, भांगर, कस्बा, जाधवपुर, सोनारपुर उत्तर टॉलीगंज, बेहाला पुरबा, बेहला पश्चिम, महेशताला, बज बज, मटियाबुर्ज, 169 बैली, हावड़ा उत्तर, हावड़ा मध्य, शिबपुर, हावड़ा दक्षिण, संकरील, पंचला, उलूबेरिया पुरबा, डोम्जुर, उत्तरपारा अप्रिल, श्रीरामपुर, चांपदानी, सिंगूर, चंदननगर, चुंचुरा, बालागढ़, पंडुआ, सप्तग्राम और चंदीताला सीट शामिल हैं.छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल को वहीं, छठे चरण में 4 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 22 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसमें नॉर्थ 24 परगना की 17 सीटों, पूर्वी बर्धमान की 8 सीटों पर, नादिया की 9 सीटों और उत्तर दिनाजपुर की सभी 9 सीटों पर चुनाव होने हैं. सातवें चरण में 5 जिलों की 36 विधानसभा सीटों पर 26 अप्रैल वोट पड़ने हैं. इसमें फेज में मालदा की 6 सीटों पर, मुर्शिदाबाद की 11 सीटों पर, पश्चिम बर्धमान की सभी 9 सीटों पर, दक्षिण दिनाजपुर की सभी 6 सीटों पर और कोलकाता साउथ की सभी 4 सीटों पर वोट पड़ेंगे. बंगाल के आठवें यानी आखिरी चरण में 4 जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. इसमें मालदा की 6 सीटों पर, बीरभूम की सभी 11 सीटों पर, मुर्शिदाबाद की 11 सीटों पर और कोलकाता नॉर्थ की सभी 7 सीटों पर वोटिंग होगी.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







