
बंगाली ब्राइड बनीं पूजा बनर्जी की खूबसूरत तस्वीरें, पति कुणाल वर्मा से दोबारा की शादी
AajTak
न्यूलीमैरिड कपल को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाई दे रहे हैं. कुणाल और पूजा की कैंडिड तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई हैं.
टीवी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने दूसरी बार शादी की है. पिछले साल कोरोना की वजह से उन्होंने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. 1 साल बाद पूजा और कुणाल ने धूमधाम से गोवा में शादी की. कपल की शादी पारंपरिक बंगाली रीति रिवाजों से संपन्न हुई.
पूजा की शादी में उनका 1 साल का बेटा Krishiv भी शामिल हुआ. Krishiv अभी छोटे हैं इसलिए बड़े होने के बाद जब वो पाएंगे कि वो अपने पेरेंट्स की शादी का हिस्सा बने थे. तो वे स्पेशल फील करेंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












