
फ्लैट में थी महिला के भाई-बहन की लाशें, मौत हुई कैसे? कहानी में ट्विस्ट है
AajTak
एक महिला ने अपने भाई और बहन को फ्लैट में मृत पाया. उसने जब उनकी मौत का पूरा किस्सा बताया तो वह सतर्क करने वाला था. उसने बताया कि ये सब कुछ बहन को हुए दांत दर्द के चलते हुआ.
कई बार छोटी सी बेवकूफियां लोगों की मौत की वजह बनती हैं. दवाओं का मामला भी कुछ-कुछ ऐसा ही है. देखा गया है कि मनमर्जी से ली गई दवाएं कई बार बुरी तरह रिएक्ट करती हैं और इंसान की जान तक चली जाती है. हाल ही में एक भाई बहन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.
एक महिला ने अपने भाई और बहन को फ्लैट में मृत पाया. उसने जब उनकी मौत का पूरा किस्सा बताया तो वह न केवल हैरत में डालता है बल्कि कहीं न कहीं हमें सतर्क भी करता है.
महिला के मुताबिक ये सब कुछ बहन को हुए दांत दर्द के चलते हुआ. जेड कूपरथवेट ने बताया कि कैसे बिना डॉक्टर की राय के दवा लेने से 26 वर्षीय कार्ला और ड्रग ओवर डोज के चलते 33 वर्षीय भाई स्टीफ़न की मौत हो गई.
उसने कहा- 'मैं अब भी यह यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वे दोनों एक ही दिन एक साथ मर गए. उनके बिना मेरा जीवन बहुत खाली लगता है. हमने एक घर में रहते थे, एक दूसरे के कपड़े पहनते थे. हमने सब कुछ एक साथ किया.
'कार्ला ने अगर अपने दांत दर्द के लिए मॉर्फीन नहीं ली होती तो वह आज जीवित होती. मुझे उम्मीद है कि उनकी मौत दूसरों के लिए एक चेतावनी बन सकती है.
अगर कोई दवा आपके लिए प्रिसक्राइब नहीं की गई है तो प्लीज उसे मत लीजिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












