
फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा की तलाश में जारी छापेमारी, लगातार बदल रहा लोकेशन
AajTak
मिश्रा के खिलाफ एयर इंडिया की शिकायत के बाद बीते बुधवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह घटना 26 नवंबर की है लेकिन एयर इंडिया ने 28 दिसंबर को पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. एयर इंडिया ने गुरुवार को डीजीसीए को भी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें एयरलाइन ने यह सफाई दी है कि आखिर क्यों घटना के एक महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई.
बीते साल एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में नशे में धुत्त होकर महिला यात्री पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा पुलिस से भाग रहा है. खबर है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बार- बार अपनी लोकेशन बदल रहा है. हालांकि शंकर मिश्रा की फैमिली मुंबई में रहती है और उसका ऑफिस भी वहीं है. शंकर मिश्रा का एक ऑफिस बंगलोर में भी है. ऐसे में मुंबई और बंगलोर में दिल्ली पुलिस रेड कर चुकी है लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं आया है.
हाल में ही मिश्रा की पहचान उजागर की गई है. मिश्रा के खिलाफ एयर इंडिया की शिकायत के बाद बीते बुधवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह घटना 26 नवंबर की है लेकिन एयर इंडिया ने 28 दिसंबर को पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. एयर इंडिया ने गुरुवार को डीजीसीए को भी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें एयरलाइन ने यह सफाई दी है कि आखिर क्यों घटना के एक महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई.
क्या है मामला?
26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. इस विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त एक शख्स ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. हालांकि, इसके बाद छह दिसंबर को एयर इंडिया की पेरिस से नई दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में भी शराब पीकर एक शख्स ने महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया था. एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार इस तरह की शर्मनाक घटनाओं के मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए सख्त हो गया है और उन्होंने इन दोनों मामलों में एयर इंडिया को नोटिस जारी किए हैं.
डीजीसीए ने एयर इंडिया को लगाई थी फटकार
डीजीसीए ने पहले मामले में एयर इंडिया को फटकार लगाते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में एयरलाइन का रुख गैरपेशेवर रहा है. डीजीसीए ने सख्ती दिखाते हुए एयर इंडिया के प्रबंधन और कैबिन क्रू के सदस्यों को नोटिस जारी किए हैं. उनसे पूछा गया है कि इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए? वहीं, डीजीसीए ने छह दिसंबर को दूसरे मामले में एयर इंडिया की पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने के मामले में भी एयर इंडिया को नोटिस जारी किया है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










