
फ्रॉड के चंगुल से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, सिर्फ बैंक मैसेज अलर्ट पर ना करें भरोसा
AajTak
राजस्थान के कोटा शहर से एक खबर सामने आई, जिसमें आरोप है कि बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता ने 43 ग्राहकों के 110 खातों से लगभग 4 करोड़ 58 लाख रुपए निकाल लिए. उन्होंने बैंक में मौजूद अलग-अलग खातों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिए, जिसके बाद वह रकम निकाल ली. ऐसी घटना और साइबर ठगों से बचाव के लिए कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं.
राजस्थान के कोटा शहर से एक खबर सामने आई, जहां ICICI बैंक में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने कई लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाल लिए और उन्हें शेयर मार्केट में लगा दिए थे. इसके बाद वह रकम डूब गई.
आरोप है कि इस घटना में रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता ने 43 ग्राहकों के 110 खातों से लगभग 4 करोड़ 58 लाख रुपए निकाल लिए. उन्होंने बैंक में मौजूद अलग-अलग खातों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिए, जिसके बाद वह रकम निकाल ली.
साइबर ठगी, सिम स्वैपिंग और कोटा शहर के जैसी घटनाओं की वजह से कई भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खाली हो जाते हैं. इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आज आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सिर्फ बैंक से आने वाले मैसेज पर निर्भर ना रहें
बैंक खाते में मौजूद रकम का स्टेटस जानने के लिए सिर्फ बैंक से आने वाले मैसेज अलर्ट पर निर्भर ना रहें. कई बार नंबर बदलने की वजह से या सिम स्वैपिंग की वजह से बैंक से आने वाले मैसेज अलर्ट आप तक नहीं पहुंचते हैं. इसलिए आपको ऐसे 5 तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आप खुद अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फेसबुक से साइबर फ्रॉड तक, 5 साल तक चली ठगी और लगा 1.03 करोड़ का चूना

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












