
फ्रंट कट आउट ड्रेस में Urfi Javed का सिजलिंग लुक, फैंस बोले- 'हाय मार डाला'
AajTak
उर्फी जावेद कुछ भी पहनें, उनकी चर्चा होना बेहद आम हो चुका है. उर्फी जावेद वो सेलिब्रिटी बन चुकी हैं, जिनकी एक झलक पाने को लोग बेताब रहते हैं. वो बात अलग है कि उन्हें ट्रोल भी किया जाता है.
उर्फी जावेद एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें दिन-रात हिचकी आती होगी. अरे भाई उनके चाहने वाले उन्हें सारा वक्त याद जो करते रहते हैं. क्या कहा आपको उर्फी की याद आ रही है? वैसे अगर ये सच है, तो लीजिये आपकी खिदमत में उर्फी की नई तस्वीरें लेकर हाजिर हैं.
उर्फी जावेद हर बार हमारी उम्मीदों पर खरी उतरती हैं. उनके बारे में जितना सोचो, वो हर दफा उससे कुछ अलग कर गुजरती हैं. इस दफा तो उर्फी ने कमाल ही कर दिया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












