
फोन में सेल्फी, कुएं में मां और दो बच्चों की लाश... पुलिस ने जताया आत्महत्या का शक, जांच शुरू
AajTak
रावंजना स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरिमन मीना ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने वहां मौजूद कुएं से बदबू आने की शिकायत की थी. इसके बाद महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए.
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक कुएं से तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. मरने वालों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 25 जनवरी से लापता एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं से बरामद हुए हैं. मामला सुसाइड का लग रहा है. पुलिस केस की जांच कर रही है.
यह घटना सवाई माधोपुर जिले के लहसोड़ा गांव के पास की है. जहां एक कुएं में मिले महिला और उसके दो बच्चों की लाश मिली. पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के ससुर ने अपनी बहू और पोतों के लापता होने की गुमशुदगी पुलिस थाने जाकर दर्ज कराई थी.
रावंजना स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) हरिमन मीना ने बताया कि बुधवार को स्थानीय लोगों ने वहां मौजूद कुएं से बदबू आने की शिकायत की थी. इसके बाद महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बरामद किए गए. महिला की पहचान 30 वर्षीय अनीशा योगी के तौर पर हुई है. साथ में उसके दो बेटों हिमांशु योगी (7) और दक्ष योगी (5) के शव भी कुएं से बाहर निकाले गए.
जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है. लापता होने से पहले महिला ने एक सेल्फी ली थी और उसे रेलवे में तकनीशियन अपने पति रमेश को भेजा था. महिला के पति ने उसके बाद अपने पिता को फोन करके अपने परिवार के बारे में पूछा था.
जिला पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, इस कदम के पीछे का कारण पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












