
फैसल खान ने लगाए थे भाई आमिर खान पर आरोप, सामने आया परिवार का बयान, कहा- पहली बार नहीं...
AajTak
आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में दिए अपने कुछ इंटरव्यूज में अपने परिवार और भाई आमिर से जुड़े विवादित बयान दिए थे. अब फैसल के उन्हीं बयानों पर उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करके अपनी बात सामने रखी है.
सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपने भाई फैसल खान के दिए विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. फैसल ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अपने परिवार पर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके परिवार ने उन्हें करीब एक साल तक घर में बंद रखा क्योंकि उनके मुताबिक वो पागल थे. अब फैसल के इन्हीं विवादित बयानों पर आमिर के पूरे परिवार का स्टेटमेंट सामने आया है.
फैसल ने दिए विवादित बयान, क्या कह रहा उनका परिवार?
आमिर खान के परिवार ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके फैसल के दिए बयानों को दुखद बताया है. उनका कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फैसल ने कुछ घटनाओं को तोड़-मरोड़कर मीडिया में पेश किया है. स्टेटमेंट में लिखा है, 'हम फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर की गलत और दुख पहुंचाने वाली इमेज से बहुत दुखी हैं.'
'चूंकि ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को तोड़ा-मरोड़ा है, इसलिए हमें अपना ईरादा साफ करना और ये बताना जरूरी लग रहा है कि हम एक परिवार के रूप में एकजुट हैं. ये बताना बेहद जरूरी है कि फैसल से जुड़ा हर फैसला पूरे परिवार ने मिलकर कई डॉक्टरों से सलाह करके लिया है.'
क्या है आमिर के परिवार की रिक्वेस्ट?
आमिर के परिवार ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने फैसल के बारे में कभी इसलिए मीडिया में बात नहीं की क्योंकि ये वक्त सभी के लिए बेहद मुश्किल था. उन्होंने लिखा है, 'ये फैसले प्यार, दया और उनकी भावनात्मक और मानसिक भलाई का ध्यान रखते हुए लिए गए हैं. इसी वजह से हमने अपने परिवार के इस मुश्किल दर्दनाक वक्त के बारे में पब्लिकली बात करने से परहेज किया है.'

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











