
फैंस के बीच फंसे सैफ अली खान के बेटे, हाथ पकड़कर हुई खींचतान, Ibrahim Ali Khan के चेहरे पर दिखी टेंशन, फिर...
AajTak
इब्राहिम को देख फैंस का क्रेजीपन दिखाता वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इब्राहिम को देख वहां मौजूद बच्चियों की भीड़ उन्हें खींचने लगती हैं. इब्राहिम का ऐसा धैर्य देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं. इब्राहिम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान आए दिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. इब्राहिम फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं. स्टारकिड की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तभी तो इब्राहिम को देख फैंस उनकी दीवानी हो जाती है.
इब्राहिम को फैंस ने घेरा, वीडियो वायरल
फैंस के इसी दीवानेपन का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें फैंस की भारी भीड़ ने स्टारकिड को घेर लिया है. रविवार को इब्राहिम को बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था. जैसे ही इब्राहिम रेस्टोरेंट से बाहर आए फैंस की भारी भीड़ और पैपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया. पर बिना किसी तरह की अफरा तफरी मचाए और आपा खोए इब्राहिम लोगों की भीड़ से चुपचाप अपनी गाड़ी की तरफ निकल गए. हालांकि उनके चेहरे पर स्ट्रेस साफ नजर आ रहा था.
Bharti Singh ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, दाढ़ी-मूंछों पर कमेंट करना पड़ा महंगा
इब्राहिम को देख फैंस का क्रेजीपन दिखाता वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इब्राहिम को देख वहां मौजूद बच्चियों की भीड़ उन्हें खींचने लगती हैं. इब्राहिम का ऐसा धैर्य देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं. इब्राहिम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. जिस तरह उन्होंने बिना रिएक्ट किए एग्जिट किया है, वो लोगों को पसंद आ रहा है. इस आउटिंग के लिए इब्राहिम ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम वियर किया था. इब्राहिम हमेशा की तरह सुपर स्टाइलिश लगे.
Amitabh Bachchan के गुड मॉर्निंग पोस्ट पर हंगामा, ट्रोल्स बोले- 'आज देर से उतरी...लगता है देसी पर आ गए हैं'

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












