
फेक कास्ट सर्टिफिकेट के 9 साल में सामने आए 1084 केस, 92 हुए बर्खास्त, सबसे ज्यादा मामले रेलवे के फिर डाक विभाग
AajTak
पिछले 9 सालों में अधिकारियों के फर्जी दस्तावेजों की 1,084 शिकायतें सामने आ चुकी हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के रिकॉर्ड से पता चलता है कि 2019 से लेकर अब तक 92 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त हो चुके हैं.
पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर का फर्जीवाड़े सामने आने के बाद फर्जी दस्तावजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वालों की जांच तेज हो गई है. इस बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि पिछले 9 सालों में फर्जी दस्तावेजों की 1,084 शिकायतें सामने आ चुकी हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के रिकॉर्ड से पता चलता है कि 2019 से लेकर अब तक 92 कर्मचारी सेवा से बर्खास्त हो चुके हैं. सरकार के अधीन आने वाले 93 मंत्रालयों और विभागों से मिली जानकारी के मुताबिक इस अवधि में रेलवे में 349, डाक विभाग में 259, शिपिंग मंत्रालय में 202 और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में 138 शिकायतें आईं. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई मामले अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं.
2010 से डेटा इकट्ठा करने की शुरुआत
रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यह डेटा 2010 में इकट्ठा करना शुरू किया. तत्कालीन BJP लोकसभा सांसद रतिलाल कालिदास वर्मा की अध्यक्षता वाली एससी/एसटी कल्याण संसदीय समिति की सिफारिश के बाद इसकी शुरुआत की गई.
दिया गया था 31 मार्च तक का समय
इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 28 जनवरी 2010 को मंत्रालयों और विभागों को पहला संदेश जारी किया था. इसमें कहा गया था कि वे अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों से उन मामलों के बारे में जानकारी एकत्र करें, जहां उम्मीदवारों ने झूठे/फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित रिक्तियों पर नियुक्ति प्राप्त कीं. इसके लिए 31 मार्च 2010 तक की समय-सीमा दी गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










