
'फूल बरसाने के बाद पुलिस ने चलाईं रबर की गोलियां', पंढेर बोले- कल बताएंगे आगे का प्लान
AajTak
दिल्ली कूच स्थगित करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि बैठक के बाद हमने जत्थे को वापस बुलाने का फैसला किया है, हमने शांतिपूर्ण तरीके से हरियाणा की ओर प्रवेश करने की कोशिश की. पंढेर ने कहा कि कल हम दोनों किसान संगठन मिलेंगे और फिर हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे. कल हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे के प्लान के बारे में बताएंगे.
शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने आज फिर दिल्ली कूच की कोशिश की. 101 किसानों का जत्था आगे बढ़ा, लेकिन हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली के लिए पैदल मार्च स्थगित कर दिया. पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कम से कम 8 किसान घायल हुए हैं और उनमें से एक को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमने 'जत्था' (101 किसानों का समूह) वापस बुला लिया है.
दिल्ली कूच स्थगित करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि बैठक के बाद हमने जत्थे को वापस बुलाने का फैसला किया है, हमने शांतिपूर्ण तरीके से हरियाणा की ओर प्रवेश करने की कोशिश की. हमें पता था कि 101 किसानों का जत्था हरियाणा पुलिस का सामना करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सोचती है कि उनके पास प्रचार की शक्ति है. वे प्रचार कर रहे हैं कि हमारे पास हथियार हैं.
किसान नेता ने कहा कि आज मीडियाकर्मियों को विरोध स्थल में प्रवेश करने से रोक दिया गया. साथ ही कहा कि पुलिस ने फूल बरसाने के ठीक बाद किसानों पर धुएं के कैन और रबर की गोलियां बरसाईं. आज 6-8 किसान घायल हो गए और एक घायल को पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया है. पंढेर ने कहा कि कल हम दोनों किसान संगठन मिलेंगे और फिर हम आगे की कार्रवाई तय करेंगे. कल हम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे के प्लान के बारे में बताएंगे.
बता दें कि किसानों का जत्था रविवार की दोपहर शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ा, लेकिन हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाए गए मल्टी लेयर बैरिकेडिंग द्वारा जल्द ही किसानों को रोक दिया गया. प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए और बैरिकेड्स पर पहुंचने के बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी की गईं. अंबाला पुलिस ने पहले कहा था कि किसान संगठन राष्ट्रीय राजधानी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही दिल्ली की ओर मार्च कर सकते हैं.पुलिस ने किसानों पर बरसाए फूल
शंभू बॉर्डर पर डीएसपी शाहाबाद रामकुमार ने कहा कि पुलिस टीम सुबह से ही यहां तैनात है. हमने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि हम उनकी (किसानों की) पहचान और अनुमति की जांच करेंगे और उसके बाद ही हम उन्हें आगे बढ़ने देंगे, लेकिन किसानों ने असहमति जताई. हम चाहते हैं कि वे शांति बनाए रखें और अनुमति लेने के बाद प्रवेश करें. इस दौरान पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर फूल भी बरसाए.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मांगा पहचान पत्र शंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान ने कहा, 'पुलिस पहचान पत्र मांग रही है, लेकिन उन्हें गारंटी देनी चाहिए कि वे हमें दिल्ली जाने देंगे. वे कहते हैं कि दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है, फिर हम पहचान पत्र क्यों दें. हम पहचान पत्र देंगे, अगर वे हमें दिल्ली जाने की इजाजत देते हैं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



