
फुकेट में पकड़े गए, जमानत अर्जी भी खारिज... गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज लगे तीन झटके
AajTak
6 दिसंबर की आधी रात को अर्पोरा गांव स्थित क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. लूथरा ब्रदर्स की थाइलैंड में हिरासत पर गोवा पुलिस का पहला बयान भी आया. गोवा पुलिस की तरफ से बताया गया कि थाईलैंड में लूथरा भाइयों को हिरासत में लिया गया है.
गोवा के ‘Birch by Romeo Lane’ नाइट क्लब अग्निकांड मामले में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस बीच मुख्य आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा की थाईलैंड में हिरासत के दौरान ली गई एक और एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में दोनों भाई कुर्सियों पर बैठे दिख रहे हैं जबकि उनके ठीक पीछे थाइलैंड पुलिस की टीम खड़ी दिखाई दे रही है. दोनों आरोपियों को फुकेट इमिग्रेशन अथॉरिटी के अधिकारियों ने कस्टडी में लिया हुआ है.
इससे पहले भी दोनों आरोपियों की हथकड़ी पहने पासपोर्ट पकड़े तस्वीरें सामने आई थीं. इनमें फुकेट का वह सेंटर दिखाया गया था, जहां उन्हें भारत डिपोर्ट किए जाने तक रखा गया है. एक तस्वीर में एक भाई हथकड़ी पहने थाईलैंड पुलिस के सामने खड़ा दिख रहा था.
फुकेट डिटेंशन पर गोवा पुलिस का पहला बयान आया सामने
लूथरा ब्रदर्स की थाइलैंड में हिरासत पर गोवा पुलिस का पहला बयान भी आया. गोवा पुलिस की तरफ से बताया गया कि थाईलैंड में लूथरा भाइयों को हिरासत में लिया गया है. उन्हें भारत वापस लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि लूथरा ब्रदर्स को बहुत जल्द भारत लाया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.
वहीं सभी 25 मृतकों के शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
बता दें कि 6 दिसंबर की आधी रात को अर्पोरा गांव स्थित क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स केवल एक घंटे के भीतर 7 दिसंबर को रात 1:17 बजे फुकेट के लिए टिकट बुक कर भारत से भाग गए थे. गोवा पुलिस के अनुरोध पर 9 दिसंबर को इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.









