
'फील्ड पर मोदी और BJP के सामने कमजोर है हमारी पार्टी', हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान
AajTak
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने काह कि भाजपा की वर्किंग हमसे बेहतर है और चुनाव में हम बीजेपी के मुकाबले फील्ड में कमजोर पड़ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में 6 बागी विधायकों की बर्खास्तगी के बाद भी कांग्रेस का संकट खत्म नहीं हुआ है. बागी विधायक कानूनी लड़ाई पर अड़े हैं. विक्रमादित्य बागी विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं और कांग्रेस के आला नेता किसी तरह सरकार बचाने की कोशिश में लगे हैं. लेकिन अब अंदरखाने की तल्खी खुलकर जुबानी जंग में तब्दील हो गई है और खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वीकार किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए फील्ड में कांग्रेस बीजेपी से कमजोर नजर आ रही है.
प्रतिभा सिंह ने जताई नाराजगी
स्पीकर के फैसले पर नाराजगी जताते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, 'स्पीकर साहब ने जो फैसला दिया है उससे वो लोग (बागी विधायक) भी आहत हुए होंगे, उनकी भी कुछ डिमांड थी. राजेंद्र राणा (बागी विधायक) हमीरपुर से आते हैं और उन्होंने धूमल साहब को हराया था. वो एक साल से चाह रहे थे कि कहीं ना कहीं उनकी अडजस्टमेंट हो. उनको कहीं पर अडजस्ट किया होता तो ऐसा संकट ही नहीं आता.अभी बांकी विधायक इतनी सुरक्षा में हैं कि आप उनसे मुलाकात नहीं कर सकते हैं. उन सबके फोन स्विच्ड ऑफ हैं. देखते हैं कि क्या परिस्थिति बनती हैं और हाईकमान क्या फैसला लेता है. मेरी सभी तीन पर्यवेक्षकों से मुलाकात हुई है.'
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सांसें जरूर मिली हैं लेकिन कब तक के लिए?
चुनावी मैदान में हम बीजेपी से कमजोर- प्रतिभा सिंह
प्रतिभा ने स्वीकार किया कि बीजेपी की चुनावी तैयारियां कांग्रेस से बेहतर हैं, उन्होंने कहा, 'मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को यही बात कर रही थी कि आप संगठन को मजबूत करेंगे तो तभी हम आने वाले चुनाव में मजबूती से मुकाबला कर सकते हैं. ये बहुत कठिन घड़ी है हमारे लिए. आप जानते हैं कि हमारे आदरणीय मोदी जी के आदेश के अनुसार कितनी डिफिकल्टी दिख रही है हमें फील्ड में दिखा है कि भाजपा क्या करने जा रही है, कैसे इलेक्शन लड़ेगी. हम वहां कमजोर फुटिंग पर हैं. मैंने बार-बार उन्हें (सीएम को) यही आग्रह किया कि हमें मजबूत करने की जरूरत है. पार्टी को संगठित करने की जरूरत है. चुनाव तो चुनाव है, लड़ना है और जीत हासिल करनी है.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



