
फिसली पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की जुबान, गलती से की इराक पर अमेरिकी हमले की निंदा
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने गलती से इराक पर अमेरिकी हमले की निंदा कर दी. दरअसल, वो यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी जुबान फिसली और उन्होंने यूक्रेन की जगह इराक का नाम ले लिया. बाद में इस गलती के लिए उन्होंने अपनी उम्र को जिम्मेदार बताया जिस पर लोग हंस पड़े.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने यूक्रेन पर रूसी हमले की कड़ी निंदा की है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए बुश ने पहली बार रूसी हमले की निंदा की. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निरंकुश बताते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की तुलना ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल से की. लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान उनकी जुबान फिसली और गलती से उन्होंने यूक्रेन की जगह इराक का नाम लेते हुए उस पर हमले की निंदा करनी शुरू कर दी.
बुश ने दक्षिणी मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी में अपने राष्ट्रपति केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जिस तरह से देश चुनाव करते हैं, उससे ये संकेत मिलता है कि उनके नेता अपने लोगों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे और वो देश दूसरे देशों के प्रति कैसा व्यवहार करेगा. ये बात हमें यूक्रेन को देखकर समझ आ रही है.'
बुश ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को 'कूल लिटिल मैन' और '21 वीं सदी का चर्चिल' कहकर संबोधित करते हुए कहा कि जेलेंस्की को लोगों ने बहुमत से चुना था और वो रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने देश की रक्षा करने के लिए सशक्त हैं.
अपने 10 मिनट के भाषण के दौरान बुश ने पुतिन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने रूस में असंतोष को क्रूरता से दबा दिया और अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया है.
उन्होंने आगे कहा, 'इसका परिणाम ये हुआ है कि रूस में नियंत्रण और संतुलन नहीं रहा है.' इसी दौरान बुश की जुबान फिसली और उन्होंने कहा, 'इराक पर आक्रमण करने का ये एक व्यक्ति का पूरी तरह से अनुचित और क्रूर निर्णय है.....मेरा मतलब है यूक्रेन पर आक्रमण करने का...'
उनकी ये बात सुन दर्शकों की हंसी फूट पड़ी जिसके बाद बुश ने दबी जुबान में कहा, 'इराक भी.' बुश ने अपनी फिसलती जुबान का दोष अपनी उम्र पर मढ़ते हुए जब दर्शकों के बीच अपनी उम्र 75 साल का जिक्र किया तो लोग फिर से हंस पड़े.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








