
फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को 7 साल पूरे, आज भी हिट है आलिया-वरुण की जोड़ी
AajTak
आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक में एक साथ देखा गया है. आज हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया को 7 साल पूरे हो गए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी.
बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होती हैं. उन्होंने हमें कुछ बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ियां दी हैं, जिन्हें फैंस सिल्वर स्क्रीन पर देखना बेहद पसंद करते हैं. शाहरुख खान-काजोल, आमिर खान-जूही चावला, रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण और कई अन्य अभिनेताओं ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और वे ऐसा अभी भी करते दिखाई देते हैं. आलिया भट्ट और वरुण धवन भी उनमें से हैं. उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और वे हमेशा पर्दे पर एक नई जोड़ी के रूप में अभिनय करते नजर आते हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












