
फिल्म मेकर प्रीतिश नंदी का निधन, बनाई थीं चमेली और प्यार के साइड इफेक्ट जैसी फिल्में
AajTak
मशहूर कवि और लेखक प्रीतिश नंदी का निधन हो गया है. कवि के निधन की पुष्टि उनके बेटे कुशन नंदी ने की है.
मशहूर फिल्म मेकर, कवि और लेखक प्रीतिश नंदी का निधन हो गया है. उन्होंने 73 साल की उम्र में निधन हो गया. फिल्म मेकर के निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन नंदी ने दी है. फिल्म मेकर के निधन पर अभिनेता अनुपम खेर ने दुख जताया है.
अनुपम खेर प्रीतिश नंदी को याद करते हुए ने एक्स पर लिखा, मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक प्रितिश नंदी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख और स्तब्ध हूं. वो अद्भुत कवि, लेखक, फिल्मकार और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक / पत्रकार थे. वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरी सपोर्ट सिस्टम और ताकत के महान स्रोत थे. हमने बहुत सारी चीजें साझा कीं हैं.
उन्होंने कहा कि वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे, जिनसे मैं मिला हूं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. पिछले कुछ सालों से हम अक्सर नहीं मिल पाते थे, लेकिन एक वक्त था जब हम एक-दूसरे के काफी करीब थे. मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और इससे भी महत्वपूर्ण द इलस्ट्रेटेड वीकली के कवर पर रखकर मुझे आश्चर्यचकित कर दिया था. वह यारों का यार की सच्ची परिभाषा थी! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए पलों को याद करूंगा मेरे दोस्त.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







