
फिल्मी अंदाज में बैंक में घुसे 3 बदमाश... 45 सेकंड में लूट ले गए 30 लाख कैश और गार्ड की राइफल
AajTak
पंजाब के तरनतारन जिले में नेशनल हाइवे पर बैंक लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 3 बदमाश दो बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंच और सुरक्षा गार्ड की बंदूक लूटने के बाद करीब 30 लाख की नकदी और बैंक कर्मियों के जेवरात लूट ले गए. पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है.
जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित (Jammu and Kashmir, Rajasthan National Route) कस्बा नौशहरा पन्नूआ में HDFC बैंक से तीन लुटेरों ने 30 लाख की नकदी लूट ली. बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड (Security Guard Gun) की डबल बैरल राइफल, महिला खजांची की सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन लिए. बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए. थाना सरहाली की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












