
फिर हुई चीनी सेना से भारत की झड़प, चीन क्या प्लान कर रहा है? : आज का दिन, 13 दिसंबर
AajTak
भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल में झड़प किन वजहों से हुई, यूनिफार्म सिविल कोड से क्या वाकई धार्मिक स्वतंत्रता को खतरा है और महंगाई के नंबर्स कितने राहत के संकेत है? सुनिए 'आज का दिन' में.
कल ही एक ख़बर आई कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है. ये झड़प नौ दिसंबर 2022 को हुई. इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को चोट आई हैं. हालांकि बाद में कमांडर स्तर की बातचीत हुई और मामला कंट्रोल में आया. लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून 2020 को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद ये इस तरह का पहला मामला है. उस समय 20 भारतीय जवान मारे गए थे और कई घायल हुए थे. कल शाम जब ये खबर हर जगह चलने लगी तब सेना का बयान भी आया. सेना ने झड़प की बात स्वीकारी है और ये भी कहा है कि हमारे भी कुछ जवान घायल हुए हैं. उधर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है कि इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी? कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जब भी चीन बुरी नज़र से हमारे देश की तरफ देखता है, प्रधानमंत्री या तो खुलकर या अपनी चुप्पी से चीन को क्लीन चिट दे देते हैं. कितनी गम्भीर झड़प थी ये और सरकार ने बताने में देरी क्यों की? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------------- फरवरी 2021 में भारत और चीन के बीच एक करार हुआ था. तय हुआ था कि दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील के इलाके से पीछे हटेंगी. ये वही इलाका था जहां कई महीनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने थीं, लेकिन अंततः नौवें दौर की बातचीत के बाद समझौता हुआ. लेकिन अब फिर से चीन की तरफ से उसी इलाके में हलचल शुरू हो गई है. सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड अमेरिका के वाशिंगटन में एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है, उसके अनुसार चीन समझौते वाली उसी जगह के नजदीक नए हेडक्वार्टर बना रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इसके जरिए अपने सैनिकों और उनके लिए उपलब्ध रिसॉरसेस में इजाफा करने की कोशिश में है. चीन के साथ ये कोई नई बात नहीं है. कई समझौते पहले भी हो चुके हैं, और उनके बावजूद चीन अपनी गतिविधियों को ऐसे ही जारी रखता है. फिलहाल इस निर्माण की डिटेल्स क्या हैं और भारत के लिहाज से ये किस तरह का खतरा हो सकता है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
----------------------------------- देश की संसद का विंटर सेशन चल रहा है. कई बिल पेश होने हैं, कुछ हो भी चुके. लेकिन इस बीच राज्यसभा में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक प्राइवेट बिल पेश किया जिसकी काफी चर्चा है. मीणा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर राज्यसभा प्राइवेट बिल पेश किया. इसी के बाद से ये चर्चा शुरू हो गई कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए पहला कदम उठा लिया गया है. कहा जा रहा है कि देश भर में कॉमन लॉ लागू करने वाले इस बिल से पहले केंद्र सरकार लोगों का मूड जानना चाहती है. क्योंकि इस बिल से कोई एक वर्ग नहीं बल्कि हर धर्म के लोग प्रभावित हो सकते हैं. उनकी तरफ से भी विरोध हो सकता है. तो कुल मिला कर ये राह बहुत आसान तो नहीं और दूसरा हमारी संसद में प्राइवेट बिलों का पास होना भी मुश्किल ही रहा है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि 1952 के बाद अब तक हजारों प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए गए लेकिन इनमें से सिर्फ 14 प्राइवेट मेंबर बिल ही कानून बने. आखिरी प्राइवेट मेंबर बिल था जो 1970 में कानून बना. यूनिफॉम सिविल कोड पर चर्चा नई नहीं है, सत्ता में बैठी बीजेपी के ही कई नेता कई बार इसकी मांग कर चुके हैं. ये समझने के लिए की यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की जरूरत क्यों बताई जा रही है और अब तक इस संदर्भ में देश में क्या कानून है और क्या इससे लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता को खतरा हो सकता है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें. ----------------------------------- कल देश में महंगाई के मंथली नंबर्स आए हैं जिन्हें आरबीआई जारी करता है. इसके अनुसार नवंबर महीने में रिटेल महंगाई घटकर 5.88% पर आ गई है. ये 11 महीनों में पहली बार इतने लोवेस्ट पर है. हालांकि पिछले साल इसी महीने 5.59% पर थी. लेकिन बीते कुछ महीनों से दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है, जिसका असर हमने महंगाई के तौर पर झेला. इसी साल फरवरी में शुरू हुआ रूस यूक्रेन युद्ध भी महंगाई की आग में घी डालता रहा. इन्हीं सारी वजहों से महंगाई लगातार 6% के ऊपर बनी हुई थी. लेकिन अब इन नंबर्स में गिरावट राहत के संकेत हैं. कहा जा रहा है कि खाने-पीने का सामान खास तौर पर सब्जियों की कीमतों के घटने की वजह से महंगाई घटी है. नवंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई अक्टूबर के 7.01% से घटकर 4.67% पर आ गई जिसे ओवरआल महंगाई घटने का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. ये आँकड़े कितने अच्छे संकेत हैं और क्या आगे इसमें और राहत देखने को मिल सकती है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



