
फिर सुलगते-सुलगते बचा नूंह... महिलाओं पर पथराव के आरोपी निकले नाबालिग, भेजे गए बाल सुधार गृह
AajTak
नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि, “तीनों मदरसे के छात्र हैं और सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया. अन्य लोगों की संलिप्तता अभी सामने नहीं आई है लेकिन आगे की जांच चल रही है. अगर हमें जांच के दौरान किसी अन्य की संलिप्तता मिलती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
हरियाणा का नूंह एक बार फिर सुलगते-सुलगते बचा. यहां गुरुवार शाम एक धार्मिक रिवाज के लिए जा रही महिलाओं पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था. इस घटना में आठ महिलाएं घायल हो गई थीं. पुलिस ने शनिवार को कहा कि पथराव की एक घटना के सिलसिले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया था. उन्होंने बताया कि उनमें से एक, नौ वर्षीय बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि दो अन्य, जिनकी उम्र 12 साल थी, को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया.
आठ महिलाएं हो गई थींं घायल गुरुवार रात नूंह में एक मस्जिद और मदरसे से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर पथराव करने से आठ महिलाएं घायल हो गईं थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक किसी अन्य की भूमिका सामने नहीं आई है. पुलिस ने इस घटना के संबंध में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने तीन नाबालिगों से उनके माता-पिता की मौजूदगी में पूछताछ की और बाद में उन्हें पकड़ लिया गया.
कुआं पूजन के लिए जा रही थीं महिलाएं नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि, “तीनों मदरसे के छात्र हैं और सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया. अन्य लोगों की संलिप्तता अभी सामने नहीं आई है लेकिन आगे की जांच चल रही है. अगर हमें जांच के दौरान किसी अन्य की संलिप्तता मिलती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी”, मामला नूंह के वार्ड 11 के निवासी रामोतार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने गुरुवार को अपने छोटे भाई के बेटे के लिए 'कुआं पूजन' समारोह आयोजित किया था. दूसरी ओर, मदरसा अधिकारियों ने दावा किया कि बच्चे छत पर चप्पलों और कंकड़-पत्थरों के साथ खेल रहे थे, तभी कुछ लोग गलती से जुलूस से टकरा गए.
इस बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पथराव की घटना की कड़ी निंदा की है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीएचपी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि वे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



