
फिर बौखलाया सनकी तानाशाह किम जोंग, सेना को कहा- परमाणु युद्ध की करो तैयारी
AajTak
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु युद्ध की धमकी दी है. तानाशाह ने अपनी युद्ध की तैयारियों के लिए आयोजित एक सैन्याभ्यास का भी मुआयना किया, जिसमें बैलेस्टिक मिसाइल का भी परीक्षण किया गया.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया को परमाणु हमले की धमकी दी है. किम ने दोनों देशों पर परमाणु संपत्ति और संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाया. केसीएनए के मुताबिक, किम ने देशवासियों से किसी भी समय परमाणु हमले के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है. किम का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह दुनिया में अलग-थलग पड़ चुके हैं. ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’(केसीएनए) के मुताबिक, किम जोंग ने युद्ध और परमाणु हमले की क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्यास भी किया.
किया युद्धाभ्यास
केसीएनए ने कहा कि इस दौरान किसी भी संभावित परमाणु हमले को ध्यान में रखकर अभ्यास किया गया. 800 मीटर (0.5 मील) की ऊंचाई पर एक लक्ष्य को भेदने से पहले, एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड से लैस बैलिस्टिक मिसाइल ने 800 किमी (497 मील) तक उड़ान भरी. यह सब किम जोंग की देखरेख में हुआ. उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सेना की वास्तविक युद्ध क्षमता में सुधार करना और किसी भी तत्कालिक और परमाणु हमले के जवाब देने के लिए अपनी क्षमताओं को परखना था.
किम ने कहा- देंगे मुंहतोड़ जवाब
केसीएनए ने किम के बयान के हवाले से कहा, 'मौजूदा परिदृश्य में दुश्मन देश डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) के खिलाफ आक्रामक रूख अपना रहे हैं. डीपीआरके को अपने परमाणु युद्ध प्रतिरोध को और मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है.' किम ने कहा, 'डीपीआरके के पास ऐसी परमाणु शक्ति है कि वह तत्परता के साथ दुश्मन की चालों और नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है. हम किसी भी हालात से निपटेंगे और बिना किसी हिचकिचाहट के अपने महत्वपूर्ण मिशन को अंजाम देंगे.'
लगातार कर रहा है परीक्षण

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








