
फिर आपने रोका क्यों? जब लोकसभा में राजनाथ के सामने खड़े हुए राहुल गांधी, सीजफायर पर पूछा सवाल
AajTak
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के जबरदस्त हमलों, बॉर्डर पर थल सेना की मजबूत जवाबी कार्रवाई और इंडियन नेवी की तरफ से हमले के डर ने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया.
लोकसभा में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर तय चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी, उनके हैंडलर और ट्रेनर मारे गए हैं. इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है बल्कि स्थगित हुआ है और भविष्य में पाकिस्तान की तरफ से कोई हिमाकत होती है तो फिर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जाएगा.
भाषण के बीच खड़े हुए राहुल गांधी
इस चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ राजनाथ सिंह बहस भी देखने को मिली. राजनाथ ने सदन को बताया कि भारतीय सेना ने जब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया तो पड़ोसी देश पूरी तरह हार मान चुका था. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की गुहार लगाई गई. इस बीच राहुल गांधी अचानक अपनी चेयर से खड़े हो गए और पूछा कि फिर आपने ऑपरेशन रोका क्यों? राहुल के बयान के साथ ही विपक्षी सांसद भी सदन में शोर करने लगे. हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा पूरा बयान होने दीजिए, मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं.
ये भी पढ़ें: 'उन्होंने हमसे कभी नहीं पूछा कि दुश्मन के कितने विमान मार गिराए...', लोकसभा में राजनाथ ने राहुल को घेरा
अपने जवाब को आगे बढ़ाते हुए राजनाथ सिंह लोकसभा में कहा कि यह कहना कि ऑपरेशन किसी के दबाव में रोका गया, पूरी तरह से गलत है. भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई रोकी क्योंकि सभी तय लक्ष्य हासिल किए जा चुके थे. उन्होंने कहा कि भारत का मकसद जंग छेड़ना नहीं था, बल्कि आतंकवाद को प्रॉक्सी के तौर पर इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था.
यहां देखें VIDEO:

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












