
फाइनल में दगा दे गया विराट कोहली का बल्ला... सस्ते में हुए आउट, पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन किंग कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. विराट कोहली 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में था, जहां भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन किंग कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
यह भी पढ़ें: रोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी... भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
विराट कोहली 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. कोहली ने डीआरएस लिया, लेकिन वो भी बर्बाद गया क्योंकि गेंद मिडिल एंड लेग स्टम्प को हिट कर रही थी. विराट जब आउट हुए तो फैन्स काफी निराश हो गए. वहीं कोहली की वाइफ अनुष्का भी उदास नजर आईं.
वैसे देखा जाए तो विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार बैटिंग की. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कोहली ने 98 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे थे. कोहली ने उससे पहले पाकिस्तानी टीम की उम्मीदें भी तोड़ थीं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर नाबाद 100 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी. उस हार के चलते पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से आउट हो गई थी. विराट कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में कुल पांच मैचों में 54.50 की औसत से 218 रन बनाए.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












