
फर्जी तरीके से पैसे पाकिस्तान भेजने वाला मानवेंद्र सिंह गिरफ्तार, यूपी एटीएस को गोरखपुर में मिली सफलता
AajTak
उत्तर प्रदेश ATS ने एक 25 हजार के इनामी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. ये आरोपी हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलरों (Pakistani handlers) को रुपये भेजता था. यह काम फर्जी बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा था. ATS इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से लाखों रुपये भी जब्त किए गए थे.
पाकिस्तानी हैंडलरों (Pakistani handlers) को हवाला के माध्यम से रुपये भेजने वाले एजेंट मानवेन्द्र सिंह को यूपी ATS ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. ATS की ओर से कहा गया है कि मानवेंद्र सिंह 25 हजार का इनामी था. UP ATS को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेज बनवाकर धोखाधड़ी करने के लिए अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवा रहे हैं. इन खातों में लोगों से पैसे मंगवाते हैं और उस पैसे को निकालकर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर (Pakistani handlers) को पहुंचाते हैं.
अभियुक्तों के पास से बरामद किए गए थे 46 लाख रुपए
एटीएस की ओर से कहा गया है कि 24 मार्च को अरशद नईम, नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया था. इनमें अरशद नईम और नसीम के पास से लगभग 46 लाख रुपए बरामद किए गए थे. वहीं अन्य अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में अलग-अलग बैंकों के पासबुक, चेकबुक, ATM कार्ड मिले थे. लखनऊ एटीएस थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था. एटीएस की ओर से बताया गया कि दिनेश नाम का अभियुक्त मुशर्रफ के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करके अलग-अलग बैंकों में अपनी फोटो लगाकर और नाम बदलकर खाता खुलवा लेता था. उन खातों की जानकारी मुशर्रफ को देता था, जिसमें जमा किए पैसे को निकालकर हैंडलर को दिया जाता था.
फर्जी दस्तावेजों से खोल रखे थे 150 से अधिक बैंक अकाउंट
बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने डेढ़ सौ से अधिक बैंक अकाउंट फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खुलवाए थे. इनमें लाखों रुपए का लेन-देन किया गया. यह पैसा निकालकर गिरोह के अन्य सदस्यों के जरिए दिल्ली भेजते थे, जहां से हवाला के जरिए पैसे बाहर पाकिस्तान भेजे जाते थे. एटीएस ने बताया कि अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे साल 2021 में गिरफ्तार किया जा चुका है. UP ATS ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तों ने पूछताछ में मानवेंद्र सिंह के नाम का भी जिक्र किया, जिसके बाद एटीएस ने मानवेंद्र उर्फ मनीष यादव पर 25 हजार का इनाम रखा था. उसे आज गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



