
फरीदाबाद में बाथरूम में नल से लिपटा मिला 7 फीट लंबा अजगर
AajTak
Python Found In Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-64 के पास एक घर के अंदर सात फीट लंबा अजगर मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ टीम को दी. जिसके बाद इस विशाल अजगर का रेस्क्यू किया गया. अब इसे अरावली की पहाड़ियों में छोड़ दिया जाएगा.
हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित एक रिहायशी मकान में 7 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच (Python Found In Faridabad) गया. मामला सेक्टर-64 के पास का है. अजगर घर के बाथरूम में पाया गया. इस बात का पता चलते ही आस-पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिसके बाद फौरन आदर्श नगर पुलिस स्टेशन और वनविभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट कर्मचारियों की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया गया. बताया गया कि अजगर बाथरूम के नल में लिपटा हुआ था. बता दें, सेक्टर-64 के आसपास आगरा नहर गुजरती है. यहां पर आम दिनों में भी अजगर को देखा जा सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि वहीं से निकलकर यह अजगर घर तक पहुंचा है.
अजगर को अरावली की पहाड़ियों में छोड़ा जाएगा
वाइल्ड लाइफ की टीम ने बताया कि यहां घर के अंदर इस तरह से अजगर मिलने का मामला पहली बार सामने आया है. अजगर मिलने के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में इस तरीके से अजगर निकलना कहीं ना कहीं छोटे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए घातक साबित हो सकता था. लेकिन समय रहते ही इस अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया है. अब इसे अरावली की पहाड़ियों में छोड़ दिया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










