
फरीदाबाद: 'मम्मी ने भेजा है' बोलकर स्कूल से बच्चों को लेने पहुंचे 2 शख्स, एक फोन कॉल से खुल गई पोल
AajTak
फरीदाबाद के एक स्कूल में पढ़ने वाले 2 बच्चों को लेने दो शख्स स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों की मम्मी उन्हें घर पर बुला रही हैं और इसलिए उन दोनों को उन्हें लेने के लिए भेजा गया है. स्कूल प्रबंधन ने सीधे बच्चों के पिता को फोन किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाने की सलाह दी.
स्कूल से बच्चों के अपहरण के कई मामले सामने आ चुके हैं. किडनैपर्स कई बार यह कहकर बच्चों को स्कूल से लेने पहुंच जाते हैं कि उनके घर वालों ने ही बच्चों को लेने के लिए भेजा है. इस तरह किडनैपिंग की बढ़ती वारदातों से अब स्कूल प्रबंधन भी चौकन्ना हो गया है. ऐसा ही एक वाकया हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया, जहां दो शख्स यह कहकर बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे कि उन्हें बच्चों की मम्मी ने भेजा है. लेकिन स्कूल प्रबंधन की सूझबूझ से वारदात होने से पहले ही आरोपियों के मंसूबे फेल हो गए.
मामला फरीदाबाद के सेक्टर 88 में स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है. 6 दिसंबर को यहां पढ़ने वाले एक भाई-बहन को लेने के लिए 2 शख्स स्कूल पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि बच्चों की मम्मी ने ही उन्हें भेजा है. स्कूल प्रबंधन को दोनों की गतिविधियों पर शक हुआ. इसके बाद बच्चों के पिता को फोन लगाया गया. पिता ने स्कूल प्रबंधन को बताया कि उनके घर से किसी को भी स्कूल नहीं भेजा गया है. पिता ने स्कूल मैनेजमेंट से पुलिस को सूचना देने की अपील भी की. पुलिस को सूचना दे दी गई, लेकिन तब तक आरोपी स्कूल से भागने में कामयाब हो गए.
लखनऊ में थे बच्चों के पिता
बच्चों की मां ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BPTP पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मां ने पुलिस को बताया कि उनके दो बच्चें हैं. बेटे की उम्र 9 साल तो बेटी की उम्र 7 साल है. दोनों ही एक प्राइवेट वैन में सवार होकर स्कूल जाते हैं. 6 दिसंबर को उनके पति बिजनेस के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे. उनके पति के पास स्कूल से फोन आया. कहा गया कि 2 युवक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे हैं. पति ने कंफर्म करने के लिए मुझे फोन किया. उनके कॉल ने मुझे आश्चर्य में डाल दिया.
CCTV फुटेज से होगी पहचान
बच्चों की मम्मी ने एजेंसी को बताया कि उन्हें नहीं पता की स्कूल पहुंचने वाले शख्स कौन थे और वो उनके बच्चों को क्यों किडनैप करना चाहते थे? महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. BPTP पुलिस थाने के SHO अर्जुन धुंधाड़ा के मुताबिक दोनों ही आरोपी CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं. उनकी गाड़ी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



