
फराह से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे विंदू दारा सिंह, खोले निंजी जिंदगी के राज
AajTak
वीडियो में विंदू अपनी दूसरी शादी के बारे में भी खुलकर बात कर रहे हैं. विंदू वीडियो में बता रहे हैं कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है और जो लिखा है वो होना है. विंदू ने कहा कि उनकी शादी 7-8 साल चली और उनका एक बेटा है.
दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विंदू अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं. रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की इन अनसीन क्लिप में वह बता रहे हैं कि किस तरह पहली पत्नी फराह नाज से उनकी शादी होने के बाद कुछ वक्त बाद तलाक हो गया और बच्चे की कस्टडी उसकी मां को मिल गई. वीडियो में विंदू अपनी दूसरी शादी के बारे में भी खुलकर बात कर रहे हैं. विंदू वीडियो में बता रहे हैं कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है और जो लिखा है वो होना है. विंदू ने कहा कि उनकी शादी 7-8 साल चली और उनका एक बेटा है. विंदू ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेह रखा. उन्होंने बताया कि उनका बेटा रॉकस्टार है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे को उसकी मां ने बहुत अच्छी तरह पाला है.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












