
फरारी में मुलाकात, सिर पर लॉरेंस का हाथ, तिहाड़ में परवान चढ़ा प्यार... ऐसी है गैंगस्टर और लेडी डॉन की प्रेम कहानी
AajTak
Gangster weds Lady Don: अदालत ने शादी के लिए काला जठेड़ी को 12 मार्च को छह घंटे के पेरोल पर रिहा करने का हुक्म दे दिया. शादी के अलावा कोर्ट ने 13 मार्च को भी तीन घंटे के लिए जठेड़ी को पेरोल पर रिहा करने का हुक्म दिया है. ये तीन घंटे की रिहाई जठेड़ी और अनुराधा को गृह प्रवेश के लिए दी गई है.
Gangster Kala Jathedi weds Lady Don Anuradha Chaudhary: अदालत ने शादी की तारीख और वक्त तय कर दिया. पंडित जी ने मुहूर्त निकाला. मुहूर्त के निकलते ही शादी का कार्ड छप गया. अब बस तिहाड़ जेल से बारात निकलना बाकी है. बारात के मंजिल पर पहुंचते ही एक गैंगस्टर और एक लेडी डॉन की शादी हो जाएगी. ये कोई फिल्मी सीन या कहानी नहीं है, बल्कि हकीकत है. दरअसल, दिल्ली में 12 मार्च को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी होने जा रही है.
बारात में शामिल होंगे पुलिसवाले पिछले एक हफ्ते से हरियाणा के जठेड़ी गांव में होने वाली शादी का एक कार्ड और शादी की खबर सोशल मीडिया में तैर रही है. इसकी वजह है कि यह कोई आम शादी नहीं है. एक निराली शादी है. एक गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी. ये वो शादी है, जिसका कार्ड तक अदालत की इजाजत से छपा है. इस शादी में शामिल होने वाले बाकी मेहमानों का तो पता नहीं, लेकिन अदालत के हुक्म के हिसाब से ये तय है कि दुल्हे के साथ बारात का हिस्सा बनकर बहुत सारे पुलिसवाले मंडप तक पहुंचेंगे. वे पुलिसवाले शादी की हर रस्म में शामिल होंगे. इसलिए नहीं कि दुल्हा पुलिसवालों का रिश्तेदार है, बल्कि इसलिए कि शादी के मंडप से कहीं दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर रफू चक्कर ना हो जाए. असल में ये शादी है गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की. इस पूरी कहानी को समझने के लिए अतीत में थोड़ा पीछे जाना होगा.
ऐसे शुरू हुई गैंगस्टर और लेडी डॉन की प्रेम कहानी बात तीन साल पुरानी है. साल 2021 का था. तब कोरोना ने दुनिया के साथ-साथ अपने देश को भी चपेटे में ले रखा था. इसी दौरान दो लोग पुलिस से बचते बचाते इधर से उधर भाग रहे थे. इनमें से एक था शादी के कार्ड वाला दूल्हा संदीप यानी काला जठेड़ी और दूसरी एके 47 के साथ पोज़ देने वाली और फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी. पुलिस के साथ लुकाछुपी का खेल दोनों एक साथ खेल रहे थे. जहां भी जाते एक साथ. जहां रुकते एक साथ. और इसी भागम-भाग ने दोनों को करीब ला दिया. दोनों में प्यार हो गया. अब जब प्यार हुआ तो भागने और छुपने के लिए इन्होंने रोमांटिक जगह की तलाश शुरू कर दी.
सहारनपुर में गिरफ्तारी फिर क्या था? जा पहुंचे उत्तराखंड. अब उत्तराखंड में कुछ वक़्त वैली ऑफ फ्लावर्स में गुजारी. कभी मसूरी में रहे तो कभी देहरादून में. दोनों एक साथ बहुत खुश थे. कोरोना का लॉक डाउन इन्हें भागने और छुपने में मदद कर रहा था. लेकिन फिर एक रोज़ दोनों जब सहारनपुर के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई और इसके साथ ही काला जठेड़ी और अनुराधा गिरफ्तार कर लिए गए. तो तारीख थी 30 जुलाई 2021.
तिहाड़ में लॉरेंस ने की मदद गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों को तिहाड़ जेल के अलग-अलग सेल में बंद कर दिया गया. वैसे भी जेल मैनुअल के हिसाब से महिला और पुरुष बंदियों को अलग-अलग रखा जाता है. ये पहली बार था जब दो प्यार करने वाले बिछड़ गए. लेकिन बाद कुछ दिनों की थी. उसी तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने अब अपने खास गुर्गे काला जठेड़ी को उसकी मुहब्बत से मिलाने का फैसला किया. तिहाड़ में हफ्ते में एक दिन पुरुष और महिला बंदियों की मुलाकात कराई जाती है. ये सिलसिला जब किरण बेदी तिहाड़ की डीजी थी, तब शुरू हुआ था.
काला जठेड़ी के माता-पिता की सेवा फिर एक वक्त आया, जब अनुराधा जमानत पर रिहा हो गई. अब वो आज़ाद थी. इक मुलाकाती के तौर पर तिहाड़ जाकर काला जठेड़ी से मिलने के लिए मुलाकात का ये सिलसिला फिर से चल पड़ा. इसके साथ ही प्यार परवान चढ़ता गया. अब अनुराधा जठेड़ी गांव में जाकर काला जठेड़ी के मां-बाप के साथ उसी के गांव में रहने लगी. उनकी सेवा करने लगी. बिल्कुल एक बहू की तरह. लेकिन कानूनन बहू बनने के लिए जरूरी था कि दोनों शादी कर लें. पर शादी मुमकिन नहीं थी. क्योंकि एक जमानती जिंदगी बाहर गुजार रही थी और दूसरे के तो जुर्म की फेहरिस्त ही इतनी लंबी है कि फिलहाल आने वाले सालों में उसकी रिहाई की कोई उम्मीद ही नहीं है. तो फिर शादी हो कैसे?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



