
फरहाना को मिल रहे प्यार से हैरान हैं मृदुल, तान्या मित्तल को बताया सबसे बड़ा झूठा
AajTak
मृदुल तिवारी ने बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को लेकर बड़ी बातें कही हैं. उनके मुताबिक तान्या मित्तल फेक हैं, वहीं फरहाना भट्ट बुरी हैं.
'बिग बॉस' से मृदुल तिवारी एविक्ट हो चुके हैं. उनका जाना कई लोगों को हैरान कर गया है. घर में एक टास्क हुआ जिसमें मृदुल को सबसे कम वोट्स मिले थे. इसी कारण से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा. अब 'बिग बॉस' में अपना सफर खत्म करने के बाद, मृदुल ने घरवालों और अपने एविक्शन को लेकर कई सारी बातें की हैं.
मृदुल को तान्या मित्तल क्यों लगती हैं 'फेक'?
मृदुल ने शो में अपना सफर खत्म होने को गलत ठहराया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो घर में सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाले कंटेस्टेंट थे. ऐसे में उन्हें सिर्फ चंद वोट्स के चलते बाहर होने वाली बात खटक रही है. मृदुल ने स्क्रीन संग बातचीत में शो के विजेता कौन हो सकते हैं, इसपर बात की. साथ ही फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को लेकर भी बड़े बयान दिए.
मृदुल ने तान्या को लेकर कहा कि उन्हें वो झूठी लगती हैं और ये बात घर से बाहर आने के बाद उन्हें और भी ज्यादा यकीन दिला चुकी है. उनके मुताबिक, तान्या फेक हैं. मृदुल का कहना है, 'जो इतने बड़े मुकाम पर हैं, जिनके पास इतना पैसा है, उन्हें दिखावा करने की क्या जरूरत है.'
'अगर वो उतनी ही अमीर हैं जितना वो कहती हैं, तो आपको इसके बारे में इतना बोलने की क्या जरूरत है? मुझे नहीं पता कि वो क्या दिखाना चाह रही थीं. मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो कहा, उसमें असल में क्या सच था? ये सब मनगढ़ंत है. उन्होंने अपनी नेटवर्थ 1000 करोड़ तक पहुंचा दी.'
फरहाना भट्ट को लेकर क्या बोले मृदुल?

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











