
फरवरी तक तैयार हो जाएगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, 12 घंटे में पूरा होगा सफर: नितिन गडकरी
AajTak
आज तक के जी 20 समिट में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे अगले 3-4 महीने में ओपन हो जाएगा. उन्होंने इस दौरान सीएजी की रिपोर्ट पर भी सफाई दी.
आजतक जी 20 समिट में शिरकत करते हुए केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा आज भारत कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. उन्होंने कहा कि भारत जिस गति से पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है उसे पूरा विश्व देख रहा है.और अब जी 20 के नेता भी यह देखेंगे.
जनवरी-फरवरी तक खुल जाएगा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे
देश में बढ़ते रोड़ नेटवर्क पर गड़करी ने कहा, 'हमारे देश में 65 लाख किमी का रोड नेटवर्क है. हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क बना रहे हैं. हमने हर हाईवे, एक्सप्रेसवे में पैसा बचाया है. आप कहीं भी जाइए, किसी बीजेपी कार्यकर्ता से नहीं बल्कि आम आदमी आदमी और ड्राइवर से पूछिए, वो आपको सड़क नेटवर्क में हुए काम के बारे में बताएगा... मैं दिल्ली के आसपास ही 65 हजार करोड़ रुपये के प्रोजक्ट कर रहा हूं. जनवरी-फरवरी तक दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे खुल जाएंगा और इसमें आपका सफर 12 घंटे में पूरा हो जाएगा.'
उन्होंने कहा, 'पिथौरागढ़ से मानसरोवर तक रोड का काम 90 फीसदी पूरा हो गया है. हर जगह आपको काम दिखेगा. अमृतसर से भावनगर का प्रोजक्ट बहुत बड़ा है. ये रोड मनाली से शुरू होगी. अटल टनल से शुरू होने के बाद पांच टनल होंगे. वहां से हम लेह लद्दाख आएंगे, वहां से जोजिला टनल आएंगे, वहां से एक और टनल होते हैं आप श्रीनगर आएंगे.'
पड़ोसी देशों के लिए भी बना रहे हैं सड़क
गडकरी ने कहा, 'सूरत से नासिक, नासिक से अहमनगर और वहां से सोलापुर तक हम एक नया ग्रीन हाइवे तक बना रहे हैं. हम म्यायमार , बंग्लादेश, भूटान के लिए रोड बना रहे हैं. हम नेपाल के लिए भी रोड बना रहे हैं. हम अपने पड़ोसी देशों के लिए भी रोड बना रहे हैं.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



