
फडणवीस इफेक्ट या ठाकरे इम्पैक्ट? आशीष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई BJP की कमान के पीछे क्या
AajTak
आशीष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बीएमसी चुनाव से ठीक पहले हुए इस बदलाव के पीछे फडणवीस इफेक्ट है या ठाकरे ब्रदर्स का साथ आना?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जल्द ही नगर निकाय के चुनाव होने हैं. नगर निकाय चुनाव से पहले सूबे के सत्ताधारी महायुति की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुंबई में संगठन का चेहरा बदल दिया है. अब आशीष शेलार की जगह अमित साटम मुंबई बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं.
मुंबई बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में अमित साटम के नाम का ऐलान सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. मुंबई बीजेपी के संगठन में हुए इस बदलाव के सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं. चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि मुंबई ही नहीं, महाराष्ट्र के प्रभावशाली बीजेपी नेताओं में गिने जाने वाले आशीष शेलार की जगह नए अध्यक्ष की ताजपोशी के पीछे क्या है?
दरअसल, आशीष शेलार मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं और इसकी वजह से उन्हें सीएम फडणवीस का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी तक कहा जाता है. अब आशीष शेलार की जगह अमित साटम को नया अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को संगठन पर सीएम फडणवीस के प्रभाव को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
तीन बार विधायक रहे हैं अमित साटम
फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार तीन बार के विधायक हैं. आशीष पहले भी कई बार अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं. आशीष की जगह मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाए गए अमित साटम पार्टी का मजबूत मराठी चेहरा माने जाते हैं. गोपीनाथ मुंडे के करीबी रहे साटम अंधेरी वेस्ट से तीन बार विधायक रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले अमित साटम बने मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष, CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










