
फटने लगा AI का बुलबुला, US में हाहाकार... 1.5 लाख नौकरियां साफ, बाजार बेहाल!
AajTak
बड़ी टेक्नोलॉजीज कंपनियां, खासकर AI-थीम वाले शेयरों में हाई वैल्यूवेएशन देखने को मिल रहे हैं, और निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि क्या ये आगे रिटर्न देने में सक्षम रहेंगे.
अमेरिका (America) में हाहाकार मचा है, लगातार लोगों की नौकरियां जा रही हैं, ट्रंप सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. वैसे अमेरिका में जिस तरह से आर्थिक संकट गहरा रहा है, उसका असर तमाम देशों पर पड़ने वाला है.
इतिहास गवाह है कि संकट का पहला सिग्नल शेयर बाजार में मिलता है, और फिलहाल अमेरिकी शेयर बाजार के साथ यही हो रहा है. तगड़ी बिकवाली देखी जा रही है. गुरुवार यानी 6 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल सा आ गया. S&P 500 में करीब 1.1% गिरावट दर्ज की गई. Nasdaq इंडेक्स 2 फीसदी तक फिसल गया, Dow Jones में भी करीब 0.8% की गिरावट देखी गई. इससे पहले 5 नवंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी था.
अगर इस गिरावट के कारण ढ़ूढते हैं तो मुख्यतौर पर तीन सामने आते हैं. 1. AI शेयरों का बुरा हाल: कहा जा रहा है कि Artificial Intelligence (AI) को लेकर जो बुलबुला था, वो अब फटने लगा है. निवेशकों को AI कंपनियों को लेकर चिंताएं सताने लगी हैं. फिर सवाल उठता है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि AI को लेकर 'बुलबुला' जैसा शब्द का इस्तेमाल होने लगा है.
बड़ी टेक्नोलॉजीज कंपनियां, खासकर AI-थीम वाले शेयरों में हाई वैल्यूवेएशन देखने को मिल रहे हैं, और निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि क्या ये आगे रिटर्न देने में सक्षम रहेंगे. क्योंकि पिछले दो वर्षों में AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार रैली देखी गई, लेकिन ग्रोथ उस हिसाब से नहीं दिख रहा है.
निवेशकों को डर है कि कुछ बड़ी टेक कंपनियों ने जितना उछाल दिखाया था, वो ग्रोथ में मैच नहीं कर रहा है, यानी Valuation बहुत आगे निकल गया. इसलिए कुछ AI से जुड़ी कंपनियों ने अच्छे नतीजे भी दिए हैं. उसके बावजूद शेयरों में भारी गिरावट देखी गईं.
2. अमेरिकी कंपनियों में भारी छंटनी: अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आहट से रोजगार संकट बढ़ता जा रहा है, सिर्फ अक्टूबर 2025 में ही अमेरिका में करीब 1.53 लाख लोगों की नौकरियां गईं. यह किसी अक्टूबर महीने में पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक जॉब कटौती है. अब तक साल 2025 में करीब 11 लाख नौकरियों पर कैंची चल चुकी हैं, जो एक वर्ष पहले की तुलना में लगभग 65% अधिक है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








