
पढ़ें क्या हैं 9 नवंबर 2023 की भारत, अमेरिका और दुनिया की बड़ी खबरें
AajTak
9 नवंबर के दिन अमेरिका, दुनिया और भारत में ये खबरें सुर्खियों में बनी रहीं. आइए डालते हैं एक नजर...
अमेरिका में इंसानी दिमाग में चिप लगाने की मंजूरी मिल गई है. इजरायल और हमास की जंग में हमास का एक और कमांडर मारा गया है. वहीं, कतर में 8 भारतीयों को मिली मौत की सजा के खिलाफ भारत ने अपील की है.
अमेरिका की 5 बड़ी खबरें...
1. इंसानी दिमाग में चिप लगाने को मंजूरी
एलन मस्क के स्टार्टअप Neuralink को अमेरिकी एजेंसी FDA की तरफ से ह्यूमन ट्रायल को लेकर क्लीन चिट मिल गई है और आने वाले कुछ महीनों के अंदर वह ट्रायल का प्रोसेस शुरू करेगा. स्टार्टअप का लक्ष्य साल 2030 तक 22 हजार लोगों पर ब्रेन चिप इंप्लांट करना है. बताते चलें कि इस चिप की मदद से आसपास मौजूद लैपटॉप, टैबलेट और अन्य गैजेट तक वायरलेस कनेक्टिविटी के जरिए कमांड दे सकेगा.
2. इजरायल गाजा को नहीं चला सकताः ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि इस युद्ध के बाद इजरायल, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा. इजरायल गाजा को नहीं चला सकता है. इस संघर्ष के बाद ट्रांजिशन पीरियड संभव है यानी जबतक ये निश्चित नहीं हो जाता कि गाजा पर शासन कौन करेगा, तबतक इजरायल के पास कमान होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








