
प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों को मिनिषा लांबा ने बताया बकवास, 'कभी नहीं लिया सहारा'
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस का प्लास्टिक सर्जरी से गुजरना हमेशा चर्चा का विषय रहा है. सर्जरी को लेकर उड़ती अफवाहों पर अक्सर ये एक्ट्रेसेज चुप्पी साध लेती हैं. मिनिषा लांबा के प्लास्टिक सर्जरी को लेकर भी अफवाहें रही हैं. इस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने इसे बेतुका बताया है.
मिनिषा लांबा ने 2005 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. शूजित सिरकार की फिल्म यहां में मिनिषा जिमी शेरगिल के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद मिनिषा बचना ए हसीनों, किडनैप, सौर्या और भेजा फ्राई 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं. कुछ समय पहले ही मिनिषा के प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था. मिनिषा के बारे में कहा जा रहा था कि वे अपनी गर्ल नेक्स्ट डोर इमेज को मेंटेन रखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










