
प्रोटोकॉल विवाद के बीच सीकर की सभा में बोले पीएम मोदी- 'गहलोत जी पैर में चोट की वजह से नहीं आ पाए'
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि इस 14वीं किस्त को जोड़कर अबतक देश के किसानों के खातों में 2.60 हजार करोड़ भेजे गए हैं. इन पैसों ने छोटे-छोटे खर्च निपटाने में किसानों की मदद की है. हमारी सरकार किसानों के पैसे बचा रही है. इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से देशभर के साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. पीएम मोदी ने अशोक गहलोत के प्रोटोकॉल विवाद के बीच कहा कि सीएम अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन कुछ दिनों से बीमार हैं. उनके पैरों में तकलीफ है, इसलिए नहीं आ पाए. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं और राजस्थान को नई सौगात के लिए शुभकामनाएं देता हूं.
दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सुबह ट्वीट कहा कि पीएमओ ने मेरे पूर्व निर्धारित संबोधन को कार्यक्रम से हटा दिया है. फिलहाल मैं अपने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी का राजस्थान में दिल स्वागत करता हूं. वहीं इसको लेकर पीएमओ ने जवाब देते हुए प्रोटोकॉल का हवाला दिया था.
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि वीरों की भूमि शेखावटी से देश के लिए अनेक विकास परियोजनाओं को शुरू करने का अवसर मिला है. आज यहां से देश के करोड़ों किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत करीब 18 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं. आज देश में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरूआत की गई है. आज 1.5 हजार से अधिक APO के लिए हमारे किसानों के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का लोकार्पण भी हुआ है. आज ही देश के किसानों के लिए एक नया यूरिया गोल्ड भी शुरू किया गया है.
पीएम मोदी ने कहा कि इस 14वीं किस्त को जोड़कर अबतक देश के किसानों के खातों में 2.60 हजार करोड़ भेजे गए हैं. इन पैसों ने छोटे-छोटे खर्च निपटाने में किसानों की मदद की है. हमारी सरकार किसानों के पैसे बचा रही है. इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं. कोरोना महामारी के बाद रूस यूक्रेन का युद्ध हुआ, फर्टिलाइजर्स के क्षेत्र में तूफान मच गया. इसका असर किसान पर नहीं पड़ने दिया.
आज भारत में यूरिया की जो बोरी हम किसानों को 266 में देते हैं, उतनी ही यूरिया हमारे पड़ोस में पाक के किसानों को 800 रुपये में मिलती है. बांग्लादेश में किसानों को 720 रुपये में मिलती है. चीन में 2100 रुपये में मिलती है. अमेरिका में यूरिया की इस बोरी के लिए 3000 रुपये से ज्यादा देने पड़ते हैं. हमारी सरकार यूरिया की कीमतों की वजह से भारत के किसानों को परेशानी नहीं होने देगी. इस सच्चाई को देश का किसान देख रहा है.
अशोक गहलोत ने अपने राज्य के लिए पीएम मोदी के सामने ट्वीट कर पांच मांगें रखी थीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



